{"_id":"65d9d94fd1d8393f660a19ac","slug":"records-of-marriage-home-taken-into-possession-after-survey-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-113252-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्वे के बाद मैरिज होम के अभिलेख कब्जे में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्वे के बाद मैरिज होम के अभिलेख कब्जे में लिए
Sat, 24 Feb 2024 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
सर्वे के बाद मैरिज होम के अभिलेख कब्जे में लिए
जीएसटी टीम ने कार्यालय में 4 मार्च को तलब किया
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। स्टेशन रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में सर्वे के बाद जीएसटी टीम ने संचालन संबंधी कई अभिलेख कब्जे में लिए हैं। टीम को अभिलेखों के आधार पर कर चोरी की आशंका है। मैरिज होम संचालक को 4 मार्च तक जरूरी अभिलेख दिखाने को कहा है। 4 मार्च को जीएसटी कार्यालय में सुनवाई की जाएगी।
जीएसटी के डिप्टी कमिश्रर उमाशंकर विश्वकर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने स्टेशन रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम का सर्वे किया है। डीएम से की गई शिकायत के बाद जीएसटी टीम ने यह कार्रवाई की है। अभिलेखों के आधार पर सर्वे पूरा होने के बाद टीम ने मैरिज होम में मैरिज होम के संचालन संबंधी कई अभिलेख कब्जे में लिए हैं। अभिलेखों के आधार पर टीम को कर चोरी किए जाने की आशंका है।
टीम प्रभारी द्वारा मैरिज होम संचालक को हिदायत दी गई कि 4 मार्च से पहले जरूरी अभिलेख कार्यालय में जमा करा दें। 4 मार्च को अभिलेखों के आधार पर सुनवाई करने के बाद कर चोरी के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सर्वे टीम में असिस्टेंट कमिश्नर एसआईबी आशीष मिश्रा, असिस्टेंट कमिश्नर सचल दल विजय बहादुर, वाणिज्य कर अधिकारी आशीष चक, नंद किशोर वर्मा, सर्वेश कुमार शामिल रहे।