फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recommendation to cancel 21 arms licenses

Agra News: 21 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति

Sat, 20 Apr 2024 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to cancel 21 arms licenses
कासगंज। जिले में निष्पक्ष और निर्भीक चुनाव को लेकर निरंतर कवायद जारी है। पुलिस आपराधिक मामलों में लिप्त लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया में जुटी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 21 शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया जारीहै। इन शस्त्र धारकों के विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस संबंध में डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। उनकी की संस्तुति के बाद ये लाइसेंस निरस्त होंगे। जिले में कुल 14781 शस्त्र धारक हैं। चुनाव के कारण जिले की अलग-अलग थाना पुलिस के द्वारा शस्त्र जमा करने की कार्रवाई की गई है। कुछ शस्त्र धारकों ने अपने शस्त्र थानों में जमा किए हैं। कुछ लोगों ने शस्त्रों की दुकान पर यह शस्त्र जमा किए हैं। अब तक कुल 10536 शस्त्र जमा किए जा चुके हैं। शेष 4245 शस्त्रों को जमा करने की कार्रवाई पुलिस के द्वारा कराई जा रही है। चुनाव में शस्त्रों का दुरुपयोग नहीं होने पाए इसी के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया है।एसपी अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि पुलिस की ओर से 21 शस्त्र धारकों के शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। जिले में अब तक 10536 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed