फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Reality Check of Plantation in Agra

अमर उजाला पड़ताल: कागजों में हरियाली, सड़कों पर न पौधे, न उनके लिए गड्ढे

Mon, 09 Nov 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Nov 2020 12:16 AM IST
सार

  • अवधपुरी, आगरा कॉलेज, मारुति इस्टेट में अब पौधों के लिए गड्ढे तक न दिखे
  • रेलवे, उच्च शिक्षा, नगर निगम, उद्योग विभाग पौधों की जिओ टैगिंग में पीछे 
  • जिले में 588 में से केवल 428 साइट पर ही पौधों की टैगिंग की गई

विज्ञापन
Reality Check of Plantation in Agra
कहीं पौधों के लिए गड्ढे खुदे तो कहीं गड्ढे भी नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार के 25 करोड़ पौधे लगाने के अभियान में ताजनगरी में 37.50 लाख पौधे लगाने का दावा किया गया। शहर में कागजों पर हरियाली ही हरियाली है, लेकिन हकीकत में मौके पर पौधे तो दिख ही नहीं रहे, पौधे रोपने के लिए गड्ढे तक खोदे हुए नहीं दिख रहे हैं। जुलाई में चलाए गए पौधरोपण अभियान की पड़ताल में यह तस्वीर सामने आई।

विज्ञापन


आगरा कॉलेज खेल मैदान, अवधपुरी, मारुति इस्टेट समेत शहर में पौधरोपण के नाम पर बड़ा घोटाला किया गया। जिन विभागों के ऊपर पौधे लगाने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने पौधे लगाए बिना ही कागजों में सौ फीसदी पौधरोपण की रिपोर्ट लखनऊ भेज दी।
विज्ञापन



सत्यापन के लिए पौधों की जिओ टैगिंग कराने की बारी आई तो चार महीने बाद भी 31 अक्तूबर तक जिओ टैगिंग करके भेजा ही नहीं। नगर निगम, उच्च शिक्षा विभाग, रेलवे, उद्योग, बेसिक शिक्षा, पशुपालन विभाग समेत दर्जन भर सरकारी विभागों ने जिओ टैगिंग की आधी-अधूरी रिपोर्ट ही भेजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पौधे लगाने का दावा
वन विभाग 13,18,950
अन्य विभाग  24,31,560

पौधे लगाने का दावा, जिओ टैगिंग में पीछे
विभाग      - जगह   - जिओ टैगिंग
उच्च शिक्षा -  56    -  9
रेलवे       - 22     -  1  
परिवहन   - 10      - 4
नगर विकास -  247 -  209 
बेसिक शिक्षा -  108 -  80
बिजली विभाग -  21 -  18
उद्वोग    -  21   - 18
पश पालन -  10  -  4
आवास विकास - 4 -  0

अवधपुरी के डिवाइडरों पर गड्ढे तक नहीं
नगर निगम को पौधरोपण अभियान में 1.03 लाख पौधे लगाने थे, जिसमें अवधपुरी में 2800 पौधे लगाने का दावा किया गया, लेकिन अलबतिया रोड के डिवाइडर से अवधपुरी तक 2800 में से 28 पौधे भी नजर नहीं आए। जिन गड्ढों में पौधे लगाने का दावा किया, वहां जमीन समतल है और पौधों का नामोनिशान तक नहीं है।

सत्यापन कराकर कार्रवाई करेंगे
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि पौधे लगाने के अभियान में अगर गड़बड़ी की गई है तो इन जगहोंं पर टीम भेजकर सत्यापन करा लेंगे। जिसने भी पौधरोपण में फर्जीवाड़ा किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आगरा कॉलेज मैदान में एक पौधा भी नहीं बचा
आगरा कॉलेज खेल मैदान में एक हजार पौधे लगाने का दावा किया गया था। खेल मैदान के किनारे दीवार के सहारे गड्ढे करके एक हजार पौधे लगवाने की बात कही गई लेकिन मौके पर एक भी पौधा नहीं है। सूखी टहनी तक इन गड्ढों में नहीं लगी। केवल दीवार के सहारे गड्ढे जरूर नजर आए, जो पौधरोपण के लिए कराए गए थे। 

कॉलेजों का कहा था पौधे लगाएं
क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि जितने पौधे लगाने का लक्ष्य था, हमने कॉलेजों को कहा था। अब जैसे-जैसे कॉलेज खुलते जा रहे हैं, वह पौधों की जिओ टैगिंग कराकर रिपोर्ट भेज रहे हैं। जिओ टैगिंग की जो जगह रह गई हैं, वह भी भेज दी जाएंगी।

यहां पौधे लगाने का दावा
शूटिंग रेंज - 9,500
जिला जेल की बाउंड्री - 21,000
मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के अंदर - 19,500
आगरा कॉलेज- 1,000
कालिंदी विहार डिवाइडर - 2,000
अलबतिया रोड डिवाइडर - 2,800
शहर के सभी डिवाइडर, रोड साइड पटरी - 8,200
शहर के पार्क - 12,315
पार्कों के अंदर - 20,000
पंचकुइयां कब्रिस्तान - 5000 पौधे

विभाग और पौधे लगाने के  दावे
वन विभाग - 13,18,900
पर्यावरण विभाग - 65,900
ग्राम्य विकास - 13,64,400
राजस्व विभाग - 1,54,300
पंचायतीराज - 1,54,300
आवास विकास - 8,900
औद्योगिक विकास - 4,100
नगर विकास- 1,85,600
लोक निर्माण - 13,500
रेशम विभाग - 19,407
कृषि - 2,61,400
उद्योग विभाग - 10,600
उच्च शिक्षा - 25,500
स्वास्थ्य विभाग - 10,700
रेलवे - 20,600
उद्यान विभाग - 93,900

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed