फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   reach Hyderabad from Agra in just two hours Air travel starts from today know flight timings

खुशखबर: आगरा से हैदराबाद महज दो घंटे में पहुंच सकेंगे...आज से शुरू हो रहा हवाई सफर, जानें उड़ान का समय

Sat, 28 Sep 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Sep 2024 10:08 AM IST
सार

आगरा से हैदराबाद के लिए फ्लाइट आज से शुरू हो रही है। ये फ्लाइट दो घंटे में हैदराबाद पहुचाएगी। ये फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन हैदराबाद के लिए उड़ा भरेगी। 
 

विज्ञापन
reach Hyderabad from Agra in just two hours Air travel starts from today know flight timings
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा से मुंबई, बंगलूरू के बाद अब हैदराबाद के लिए भी फ्लाइट शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस शनिवार से आगरा-हैदराबाद के बीच उड़ान शुरू कर रही है जो 2 घंटे का समय लेगी। सप्ताह में यह उड़ान 3 दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन




 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक वाईएस तोमर ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की हैदराबाद से आगरा के बीच की उड़ान शनिवार को शुरू हो रही है। यह हैदराबाद से दोपहर 1:55 बजे चलेगी और 4:05 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से शाम 4:40 बजे चलेगी और 6:40 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। 180 सीटर विमान में न्यूनतम किराया 4,999 रुपये है। हैदराबाद फ्लाइट की सीट बुकिंग का रिस्पांस अच्छा मिल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा-अहमदाबाद फ्लाइट भी अगले माह से शुरू होने वाली है, लेकिन इसकी तारीख और समय की जानकारी नहीं मिली है। निदेशक ने बताया कि हैदराबाद के लिए फ्लाइट शुरू होने से ताजमहल आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। इससे रात्रि प्रवास भी बढ़ेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed