फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   re evolution in dr bhim rao ambedkar university agra Students Wait

डा.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम घोषित, पुनर्मूल्यांकन में अभी भी देरी

Mon, 03 Jun 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
re evolution in dr bhim rao ambedkar university agra Students Wait
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने अधिकतर पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुछ पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पुनर्मूल्यांकन के संबंध में जानकारी करने के लिए छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। इनको बताया जा रहा है कि व्यवस्था लागू होने में अभी कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन


छात्रों की ओर से आपत्ति जताने पर पुनर्मूल्यांकन कराने का प्रस्ताव परीक्षा समिति में पास हो गया है। लेकिन अभी इसे विद्या परिषद और कार्य परिषद में मंजूरी मिलनी है। कार्य परिषद में मुहर लगने के बाद ही विश्वविद्यालय के नियम में संशोधन किया जाएगा। अभी तक यहां पुनर्मूल्यांकन कराने की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन के लिए छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम जारी होने के दो माह के अंदर आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 3000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। दो परीक्षकों से कापी का पुनर्मूल्यांकन कराया जाएगा।

पूर्व के अंक से 15 फीसदी से अधिक अंक बढ़ने पर छात्र-छात्राओं की अंकतालिका में प्राप्तांक में परिवर्तन किया जाएगा। ऐसी स्थिति में 2500 रुपये वापस भी कर दिए जाएंगे।

डॉ. गिरजाशंकर शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी, विश्वविद्यालय का कहना है कि परीक्षा समिति की बैठक की मिनट बन रही है। पुनर्मूल्यांकन के मुद्दे पर जल्द विद्या परिषद और कार्य परिषद की बैठक बुलाई जाएगी। एक दिन में दोनों की बैठकें कराई जाएंगी। प्रस्ताव को पास कराने के बाद नियम में संशोधन कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed