फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RC paper finished, vehicle owner wandering

Agra News: आरसी का कागज खत्म, भटक रहे वाहन स्वामी

Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
RC paper finished, vehicle owner wandering
मैनपुरी। नया वाहन खरीदने वालों के लिए इस समय रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) परेशानी का कारण बना है। एआरटीओ कार्यालय में आरसी का कागज खत्म होने के चलते आरसी की प्रिंटिंग नहीं हो रही हैं। बीते एक माह से वाहन स्वामी एआरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही हैं। जिले में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की पांच सौ के करीब आरसी लंबित चल रही हैं। कोई भी नया वाहन खरीदने के बाद एक अस्थायी आरसी जारी की जाती है। ये आरसी एक माह के लिए वैध होती है। इससे पूर्व ही एआरटीओ कार्यालय से स्थायी आरसी जारी करा ली जाती है, लेकिन जिले में स्थायी आरसी के लिए वाहन स्वामी परेशान घूम रहे हैं। दरअसल स्थायी आरसी एआरटीओ कार्यालय में ही प्रिंट की जाती है। बीते एक महीने से यहां आरसी प्रिंट करने का काम बंद पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारी आरसी प्रिंट कराने के लिए पहुंचने वाले वाहन स्वामियों को ये कहकर लौटा देते हैं कि आरसी का कागज खत्म हो गया है। आरसी का कागज आगरा आरटीओ कार्यालय से मंगाया जाता है, जो बीते एक माह से नहीं आया है। कागज आने की उम्मीद में कई वाहन स्वामी तो हर सप्ताह यहां आते हैं, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगती है। सूत्रों के अनुसार पांच सौ के करीब नई आरसी प्रिंट नहीं हो सकी हैं। इनके वाहन स्वामी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


ड्राइविंग लाइसेंस का पहले से ही है इंतजार
एआरटीओ कार्यालय द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस जारी न किए जाने से पहले से ही लोग परेशान हैं। दरअसल लखनऊ से ही ड्राइविंग लाइसेंस सीधे आवेदक के पते पर पंजीकृत डाक से भेजा जाता है। लेकिन बीते तीन माह से ड्राइविंग लाइसेंस भी लंबित चल रहे हैं। इसके कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि अब ड्राइविंग लाइसेंस पहुंचने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस एक:
शहर के राधारमन रोड निवासी सुनील कुमार ने एक माह पहले नई कार खरीदी थी। एजेंसी की तरफ से उन्हें अस्थायी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र दिया गया था। एक माह का समय बीतने के बाद भी उन्हें स्थायी आरसी जारी नहीं हो सकी है। एआरटीओ कार्यालय से उन्हें कागज न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है।

केस दो:
करहल निवासी अखिलेश कुमार ने डेढ़ माह पहले नई बाइक खरीदी थी। उन्हें भी एजेंसी की तरफ से ही पंजीकरण कराने के बाद अस्थाई आरसी दी गई थी। कई बार वे एआरटीओ कार्यालय स्थायी आरसी प्रिंट कराने के लिए पहुंचे, लेकिन कागज खत्म होने के चलते आरसी नहीं मिल सकी।


मैं निजी कारणों के चलते लंबे समय के लिए अवकाश पर था। इस बीच आरसी जारी होने में समस्या आई है। बीच में कागज उपलब्ध न होने से आरसी की छपाई रुक गई थी। अब जल्द से जल्द आरसी जारी कराई जा रही है।
-शिवम यादव, एआरटीओ मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed