{"_id":"5da5832f8ebc3e016308ff26","slug":"rbs-college-agricultural-students-protest-for-affiliated-with-icar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः आरबीएस कॉलेज के छात्रों ने घेरा कुलपति आवास, धरने पर बैठे, यह है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः आरबीएस कॉलेज के छात्रों ने घेरा कुलपति आवास, धरने पर बैठे, यह है कारण
Tue, 15 Oct 2019 01:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
कुलपति आवास पर आरबीएस कॉलेज के कृषि छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर (आईसीएआर) से संबद्धता न होने पर आरबीएस कॉलेज बिचपुरी के कृषि छात्र धरने पर बैठ गए। मंगलवार को खंदारी स्थित कुलपति आवास पर छात्र एकत्रित हुए और धरने पर बैठे।
आरबीएस कॉलेज में कृषि वर्ग के बीएससी और एमएससी के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा कोई सुनवाई न होने पर छात्र मंगलवार को धरने पर बैठ गए।
छात्रों का कहना है कि बिना आईसीएआर की संबद्धता के बीएससी-एमएससी की डिग्री सरकारी कॉलेज में प्रवेश और नौकरी के लिए मान्य नहीं होगी। छात्रों ने कहा कि कई बार इसके लिए कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई।

छात्रों के धरने की जानकारी पर कॉलेज के अधिकारियों का कहना है कि यह मामला विश्वविद्यालय स्तर से जुड़ा हुआ है। आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वाईवीएस चौहान ने बताया कि कॉलेज की ओर से प्रस्ताव भेज दिया है।
कुलपति को भी अवगत करा दिया है, जल्द इसका समाधान हो जाएगा। कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित का कहना है कि कृषि डीन से प्रस्ताव मांगा गया था, अभी तक नहीं मिला है। जैसे ही प्रस्ताव मिलेगा, उसे अकादमिक काउंसिल की बैठक में रखकर संस्तुति कर दी जाएगी।
कृषि के कोर्स में होना है संशोधन
प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में समान पाठ्यक्रम हो गया है। इसमें कृषि वर्ग में कोर्स संशोधित होकर सेमेस्टर प्रणाली लागू की जानी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा।
यहां से इसे कार्य परिषद की बैठक में मुहर लगाकर आईसीएआर के लिए भेज दिया जाएगा। अभी तक कोर्स संशोधित नहीं हुआ है, सत्र भी आधा गुजर चुका है, ऐेसे में विश्वविद्यालय अपने स्तर से प्रस्ताव भेजने में हिचक दिखा रहा है।