{"_id":"6165856b8ebc3edd273fab58","slug":"ravana-s-effigy-will-be-twenty-feet-high-mainpuri-news-agr511156870","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस फुट ऊंचा होगा रावण का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस फुट ऊंचा होगा रावण का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिलेभर में चल रहे रामलीला महोत्सव में दशहरा पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। शहर स्थित रामलीला मैदान में बीस फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मेघनाद और कुंभकरण के पुतले 18-18 फुट ऊंचे होंगे। खास बात यह है कि इन पुतलों को वली मोहम्मद अपने सहयोगियों के साथ तैयार कर रहे हैं।
शहर के मोहल्ला दरीबा निवासी वली मोहम्मद पुश्तैनी रूप से पुतला बनाने का काम करते हैं। पहले उनके पिता नूर मोहम्मद और बड़े भाई नूर आलम पुतला बनाते थे। पिता की मौत के बाद वली मोहम्मद यह काम करने लगे हैं। उन्होंने बताया इस बार रावण का पुतला बीस फुट ऊंचा होगा, जबकि मेघनाद और कुंभकरण के पुतले 18-18 फुट ऊंचे बनाए जाएंगे।
---
ताजिया भी बनाता है परिवार
वली मोहम्मद का परिवार ताजिया बनाता है। मोहर्रम के महीने में निकाले जाने वाले ताजियों के लिए ताजिएदार उनसे संपर्क करते हैं। रात दिन मेहनत करके ताजिए तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
----
आतिशबाजी पर निर्भर है पुतले की कीमत
वली मोहम्मद कहते हैं कि पुतले की कोई कीमत निर्धारित नहीं है। पुतले की कीमत आतिशबाजी से तय होती है। कम आतिशबाजी वाले पुतले की कीमत कम होती है और अधिक आतिशबाजी वाले पुतले की कीमत अधिक होती है। रावण का सामान्य तौर पर पुतला आठ से दस हजार रुपये में तैयार हो जाता है।