{"_id":"690e6223b8ae272cde060685","slug":"ration-seller-was-selling-the-rights-of-the-poor-case-registered-in-police-station-agra-news-c-25-1-agr1034-911377-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: राशन विक्रेता बेच रहा था गरीबों का हक, थाने में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: राशन विक्रेता बेच रहा था गरीबों का हक, थाने में केस दर्ज
विज्ञापन
आगरा। गांव नैनाना (थाना सदर) में राशन विक्रेता गरीबों के हक को बाजार में बेच रहा था। सरकारी गेहूं और चावल की कालाबाजारी करने के आरोप में पूर्ति निरीक्षक ने केस दर्ज कराया है। गांव के लोगों ने घटताैली और दुर्व्यवहार की शिकायत की थी।
पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि 4 नवंबर को गांव नैनाना जाट में उचित दर विक्रेता पूनम देवी की दुकान का निरीक्षण किया था। दुकान पर साइन बोर्ड था। वह स्टाॅक रजिस्टर नहीं दिखा सकीं। बताया कि पति रजिस्टर को सचिव के हस्ताक्षर कराने ले गए थे। रजिस्टर वहां से कहीं खो गया। उनके पास वर्तमान में 996 कार्ड और 4376 यूनिट की बिक्री हो सकती है। दुकान में 130 बोरी गेहूं और 204 बोरी चावल के मिले। इसके अलावा 25 किलोग्राम मक्का भी मिला।
इस पर विभाग से नवंबर में मिले स्टाॅक की जानकारी ली गई। इसमें सामने आया कि राशन विक्रेता के पास स्टाक 116.874 क्विंटल गेहूं, 175.246 क्विंटल चावल और 0.25 क्विंटल मक्का होनी चाहिए। मगर सत्यापन में 65 क्विंटल गेहूं, 102 क्विंटल चावल और 25 किलोग्राम मक्का मिला। कम निकले स्टाॅक का विक्रेता ने जवाब नहीं दिया। इससे 51.874 क्विंटल गेहूं और 73.246 क्विंटल चावल की कालाबाजारी सामने आई। टीम ई-पाॅस मशीन को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही थाना सदर में आवश्यक वस्तु अधिनियम में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने भी की शिकायत
राशन विक्रेता के खिलाफ कार्डधारकों ने भी शिकायत की। 68 कार्डधारकों ने व्यक्तिगत और 50 कार्डधारकों ने सामूहिक बयान दिए। घटताैली के आरोप लगाए गए। कहा कि राशन विक्रेता के पति कार्डधारकों से दुर्व्यवहार करते हैं। अन्य भी कई आरोप लगाए गए।