फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration scam: Former ADM's troubles may increase sword of action on more than 30 supply officers

राशन घोटाला: बढ़ सकती है पूर्व एडीएम की मुश्किल, 30 से अधिक पूर्ति अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार

Fri, 30 May 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 10:10 AM IST
सार

राशन घोटाले में शासन से गठित दो सदस्यीय समिति जांच करने आगरा आ रही है। माना जा रहा है कि मामले में  तत्कालीन एडीएम नागरिक आपूर्ति सुशीला अग्रवाल की मुश्किल बढ़ सकती है। 
 

विज्ञापन
Ration scam: Former ADM's troubles may increase sword of action on more than 30 supply officers
राशन माफिया के ठिकाने पर जांच करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में हुए राशन घोटाले में तत्कालीन एडीएम नागरिक आपूर्ति सुशीला अग्रवाल की मुश्किल बढ़ सकती है। इन पर भूमाफिया से मिलीभगत का आरोप लगाया गया था। शासन से गठित दो सदस्यीय समिति शुक्रवार को मामले की जांच करने आगरा आ रही है। वह बयान लेने के साथ ही अभिलेखों की जांच कर साक्ष्य भी जुटाएगी। खाद्यान्न घोटाले में 30 से अधिक पूर्ति अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। 
विज्ञापन



 

सीबीसीआईडी ने 110 मुकदमों की जांच के बाद शासन में रिपोर्ट भेजी है। दूसरी तरफ आगरा में घोटाले और जांच के बाद भी राशन की कालाबाजारी नहीं रुकी। घोटाले में आगरा में 19 केस दर्ज हुए थे। 15 की जांच पूरी हो गई, लेकिन कालाबाजारी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत जिले में दर्ज 54 मुकदमों की जांच एक साल से अधूरी है। आरोप है कि आगरा से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों तक राशन माफिया का नेटवर्क फैला है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

कालाबाजारी गैंग में 500 से अधिक लोग शामिल हैं। जिनमें 250 फेरी वाले हैं। जो घर-घर जाकर मुफ्त बंटने वाले राशन के चावल को 5 रुपये किलो में खरीदकर 15 से 20 रुपये किलो में गैर राज्यों में बेचते थे। गैर राज्यों से फिर वही चावल खाद्यान्न खरीद के नाम पर यूपी में पहुंचता था। 
विज्ञापन

इस गैंग के सरगना सुमित अग्रवाल पर छह से अधिक केस दर्ज हैं। सुमित अग्रवाल से तत्कालीन एडीएम सुशीला अग्रवाल से मिलीभगत के आरोप हैं। गैंग में राशन माफिया के अलावा कोटेदार, एफसीआई गोदाम के ठेकेदार और पूर्ति विभाग कर्मियों की मिलीभगत है। 54 मुकदमों में 70 से अधिक आरोपी नामजद हैं। लेकिन, पुलिस व प्रशासन की लचर कार्यप्रणाली के कारण जिले में राशन की कालाबाजारी पर अंकुश नहीं लग सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed