{"_id":"5e7313ea8ebc3e78bf174a47","slug":"ration-dealer-killed-in-agra-dead-body-found-at-dump-area-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में राशन डीलर युवक की हत्या कर शव खत्ता पार्क में फेंका, ई-चालान से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में राशन डीलर युवक की हत्या कर शव खत्ता पार्क में फेंका, ई-चालान से हुई पहचान
Fri, 20 Mar 2020 10:21 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 20 Mar 2020 10:21 AM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहामंडी के पुनिया पाड़ा के रहने वाले राशन डीलर सचिन जैन (32) की बुधवार रात को सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। रात तकरीबन 12:45 बजे राशन डीलर का शव कालिंदी विहार में खत्ता पार्क के पास पड़ा मिला। बृहस्पतिवार सुबह शनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
सचिन जैन की नया बांस, लोहामंडी में राशन की दुकान है। वह ब्याज पर रुपये भी देते थे। बड़े भाई अतुल जैन का इलेक्ट्रिक का कारोबार है। उन्होंने बताया कि सचिन हर रोज घर से शाम को दोस्तों से मिलने जाता था। बुधवार शाम को सात बजे घर से अपनी पैशन प्रो बाइक लेकर गया था। इसके बाद देर तक वापस नहीं आया। रात तकरीबन दस बजे उसका फोन मिलाया, लेकिन स्विच आफ आया। रात तकरीबन 12 बजे तक फोन नहीं लगा। इस पर लोहामंडी पुलिस को सूचना दी।
उधर, रात तकरीबन 12:45 बजे सचिन जैन का शव कालिंदी विहार में खत्ता पार्क के पास पड़ा मिला। उनके सिर में दो जगह गहरी चोट के निशान थे। खून भी बह रहा था। भारी वस्तु से प्रहार करके हत्या की गई थी। जेब में राशन का एक ई बिल पड़ा हुआ था। पेंट की बेल्ट से बाइक की चाबी लटकी थी। पहले पुलिस घटना को हादसा मान रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को ई बिल पर लिखे डीएसओ के नंबर से पता किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन पहुंच गए।

तगादा करने जाता था सचिन
एसपी सिटी बोत्रेे रोहन प्रमोद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका है कि किसी जानकार ने बुलाया होगा। हत्या करके शव यहां फेंका गया है।
पुलिस ने परिजनों की मदद से दो लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। इन लोगों पर सचिन के लाखों रुपये बकाया थे। इसका वह तगादा भी कर रहा था। कॉल डिटेल निकाली जा रही है। दोस्तों और परिचितों से भी पूछताछ कर रहे हैं।
मोबाइल, चेन-अंगूठी और बाइक नहीं मिले
परिजनों के मुताबिक, सचिन की बाइक, दो मोबाइल, चेन, तीन अंगूठी, कड़ा, पर्स नहीं मिला है। आशंका है कि हत्या कर यह सामान भी लूट लिया गया। पुलिस का कहना है कि सचिन को कहीं और बुलाकर मारा गया होगा। शव को यहां लाकर फेंका गया है। इसलिए बाइक नहीं मिली है। अगर, लूट के लिए हत्या होती तो बाइक की चाबी भी बदमाश लेकर जाते। मगर, सचिन की पेंट में बाइक की चाबी लगी हुई थी।

परिवार में मचा कोहराम
सचिन जैन के बड़े भाई अतुल, दो बहन रश्मि और रितु हैं। सचिन की शादी नहीं हुई थी। वह काफी हंसमुख स्वभाव का था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सचिन के मोबाइल से आया था कॉल
भाई अतुल ने बताया रात तकरीबन 12 बजे जब वह सचिन की तलाश कर रहे थे, तब पिता के नंबर पर सचिन के मोबाइल नंबर से एक कॉल आया था। मगर, किसी ने बात नहीं की थी। इस पर नंबर मिलाया तो रिसीव हो गया, लेकिन इस बार भी बिना बात करे ही फोन कट गया। इसके बाद फोन लग भी नहीं रहा था।