फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ration card holders will also get oil salt and pulses free with ration in mainpuri

मैनपुरी: राशन के साथ नमक, खाद्य तेल और दाल भी मिलेगी निशुल्क, दिसंबर से शुरू होगा वितरण

Thu, 18 Nov 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

गरीब परिवारों के लिए राहत की खबर है। राशन के साथ अब नमक, खाद्य तेल और दाल भी निशुल्क मिलेगी। दिसंबर से इसका वितरण शुरू हो जाएगा। यह योजना मार्च तक लागू रहेगी। 

विज्ञापन
Ration card holders will also get oil salt and pulses free with ration in mainpuri
जिला पूर्ति कार्यालय मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मैनपुरी जिले के 3.19 लाख राशन कार्डधारकों को गेहूं और चावल के साथ नमक, दाल और खाद्य तेल का वितरण भी किया जाएगा। दिसंबर से शुरू होने वाला ये वितरण संपूर्ण रूप से निशुल्क होगा। शासन का आदेश आने के जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अतिरिक्त गेहूं और चावल का निशुल्क वितरण कराया जा रहा था। लेकिन ये वितरण नवंबर में समाप्त हो गया है। इसी के साथ प्रदेश सरकार ने वितरण में बदलाव करते हुए पूर्ण रूप से निशुल्क कर दिया है। 
विज्ञापन


इन खाद्य पदार्थों का होगा वितरण  
दिसंबर से होने वाले वितरण में गेहूं और चावल के साथ ही प्रत्येक कार्ड पर एक किलो आयोडाइज्ड नमक, एक किलो दाल या साबुत चना और एक लीटर खाद्य तेल (सरसों का तेल या रिफाइंड) निश्शुल्क वितरित किया जाएगा। ये योजना पात्र गृहस्थी और अंत्योदय दोनों प्रकार के राशनकार्ड पर लागू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जिले के तीन लाख 19 हजार 379 राशन कार्डधारक लाभान्वित होंगे। फिलहाल ये योजना दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक चार माह के लिए लागू की गई है। आदेश आने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने पूर्ति विभाग को नियमानुसार वितरण सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं। 

पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही मिलेगा गेहूं और चावल
दिसंबर से होने वाले वितरण में गेहूं और चावल का वितरण पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही किया जाएगा। अंत्योदय राशन कार्ड पर 35 किलो प्रति कार्ड की दर से 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल मिलेगा। वहीं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पर प्रति यूनिट पांच किलो की दर से तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलेगा। हालांकि गेहूं और चावल के लिए भी कोई धनराशि नहीं चुकानी होगी। 

जिले के आंकड़े
- 45893 हैं अंत्योदय राशन कार्डधारक 
- 273486 हैं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारक
- 319379 हैं जिले में कुल राशन कार्डधारक 
- 1259628 हैं कुल यूनिट 

जिला पूर्ति अधिकारी मोहम्मद क्यामुद्दीन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिसंबर में राशन के साथ नमक, दाल और तेल का वितरण किया जाएगा। आगामी चार माह का पूरा वितरण निशुल्क ही किया जाएगा। 
 

अंत्योदय कार्डधारकों को जारी होंगे गोल्डन कार्ड
जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी ने गुरुवार को किशनी तहसील सभागार में कोटा डीलरों के साथ बैठक की। उन्होंने अंत्योदय कार्डधारकों को गोल्डन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। नियमानुसार राशन वितरण के लिए भी कहा। 

जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा गरीबों के निशुल्क पांच लाख रुपये तक के उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। इसके योजना के तहत पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जाते हैं। 

नियमानुसार जिला के सभी अंत्योदय कार्डधारक के परिवार के सभी सदस्यों को गोल्डन कार्ड जारी किया जाना है। उन्होंने कोटा डीलरों से कार्डधारकों को जागरूक करने के लिए कहा। इसके साथ ही दिसंबर से होने वाले नमक, दाल और खाद्य तेल के बारे में भी जानकारी दी। 

कोटा डीलरों को उन्होंने निर्देश दिए कि नियमानुसार वितरण किया जाए। कहीं भी अगर घटतौली की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक कृष्णा कुमारी, अनिल कुमार व कोटा डीलर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed