फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rate Increase

मसालों पर भी तेजी का रुख, कीमतों में 20 फीसदी तक की वृद्धि

Tue, 15 Sep 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
rate Increase
कासगंज में एक दुकान पर रखे मसाले - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दाल और सब्जी के बाद अब मसालों का तड़का लगाना भी महंगा हो गया है। मसालों और मेवों की कीमतों में 20 फीसदी तक की वृद्धि हो गई है। ऐसे में गृहिणियों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

महंगाई का असर रोजमर्रा की चीजों पर लगातार बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के बाद सभी मसालों के दामों में वृद्धि हुई है। पहले से ही आम लोगों की आमदनी प्रभावित है। ऐसे में महंगाई आम लोगों को परेशान कर रही है। दाल और सब्जी के दामों के बाद मेवों और मसालों की कीमतों में भी उछाल आया है। ऐसे में आम आदमी को तड़का लगाना भी भारी पड़ रहा है। महंगाई के कारण लगातार बिगड़ रहा रसोई का बजट लोगों की चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

मसाले लॉकडाउन से पहले के भाव अनलॉक के बाद के भाव
1. जीरा 120-140 160-180
2. काली मिर्च 320-450 350-500
3. बड़ी इलायची 500-800 550-850
4. दालचीनी 250-300 270-320
5. हल्दी 80-100 100-120
6. मिर्च। 100-120 140-160
7. धनिया 80-90 90-110
मेवा लॉकडाउन से पहले के भाव अनलॉक के बाद के भाव
1. काजू 700-800 750-850
2. पिस्ता 1200-1300 1250-1350
3. बादाम 580-600 600-620
4. किशमिश 140-150 150-160
क्या बोले कारोबारी-
- मांग और आपूर्ति में असंतुलन है। लॉकडाउन से पहले सभी मसालों की कीमतें कम थीं, लेकिन अब हर मसाले की कीमत बढ़ गई हैं। लॉकडाउन के बीच खेतीबाड़ी का काम भी प्रभावित हुआ। आयात निर्यात प्रभावित रहा। इससे महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत माहेश्वरी, किराना व्यापारी
- कोरोना के कारण हर चीज प्रभावित है। सभी मसाले और मेवा बाहरी इलाकों से आते हैं। कई मेवा विदेश से आयात की जाती है। ऐसे में संतुलन गड़बड़ होने से महंगाई के हालात बने हैं। अभी कीमतों में और उछाल आ सकता है।
- राजू डांगरा, परचून व्यापारी।
क्या बोले लोग-
- बढ़ती महंगाई का असर आम आदमी पर पड़ रहा है। सब्जी, दाल, मसाले सभी की कीमतें बढ़ रही हैं। आमदनी घट रही हैं। महंगाई ने लोगों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। - रक्षपाल, कासगंज।

- खाने-पीने की सभी चीजों पर महंगाई की मार है। ऐसे में रसोई का बजट गड़बड़ा रहा है। सब्जी की कीमतों के बाद अब मसाले की कीमतें भी बढ़ गई हैं। मेवा की कीमत में भी वृद्धि हुई है।
- लवी साहू, गृहिणी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed