{"_id":"66dfb9da1dabb2ecbf0fee0b","slug":"rat-excrement-and-insects-in-buckwheat-flour-confirmed-in-test-report-of-samples-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कुट्टू के आटे में चूहे का मलमूत्र और कीड़े...नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुई पुष्टि; बीमार हुए थे 250 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुट्टू के आटे में चूहे का मलमूत्र और कीड़े...नमूनों की जांच रिपोर्ट में हुई पुष्टि; बीमार हुए थे 250 लोग
Tue, 10 Sep 2024 08:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Sep 2024 08:45 AM IST
सार
कुट्टू का आटा खाने से बड़ी संख्या में लोग बीमार हुआ थे, इसके बाद एफएसडीए ने नमूनों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
कुट्टू का आटा
- फोटो : freepik
विस्तार
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने कुट्टू के नमूनों की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। मुकदमे के लिए विभाग के आयुक्त से अनुमति मांगी है। विक्रेताओं को नमूनों की अन्यत्र जांच कराने के लिए एक महीने का समय भी दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय शशांक त्रिपाठी ने बताया कि जन्माष्टमी पर फूड पॉइजनिंग होने पर कुट्टू के आटे के आठ नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 5 की रिपोर्ट आई, जिसमें चूहे का मलमूत्र, बाल, कीड़े और स्टार्च मिला। मुकदमे के लिए अनुमति मांगी है। अगर इस जांच से विक्रेता संतुष्ट नहीं हैं तो वो दोबारा जांच करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि शाहगंज कृष्णा नगर स्थित बंसल गृह उद्योग के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए नोटिस दे दिया है।
