{"_id":"5a58c08b4f1c1ba93f8b4660","slug":"rashtriya-swayamsewak-sangh-shivir-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में लगने जा रहा RSS का 'कुंभ', 41 हजार स्वयंसेवक करा चुके पंजीकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में लगने जा रहा RSS का 'कुंभ', 41 हजार स्वयंसेवक करा चुके पंजीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक एकत्रीकरण समरसता संगम 24 फरवरी को आगरा के शास्त्रीपुरम के गांव सुनारी में होगा। इसके लिए अब तक 41 हजार से अधिक स्वयंसेवक पंजीकरण करा चुके हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से नए स्वयंसेवकों को भी संघ से जोड़ा जाएगा। इसके लिए आनलाइन पंजीकरण भी किया जा रहा है।
आगरा के गोविंद नगर स्थित विश्व संवाद केंद्र पर शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान विभाग प्रांत प्रचार प्रमुख केशव देव शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस एक दिवसीय आयोजन में 500 गांवों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा।
पंजीकरण के लिए आधुनिक सूचना तकनीक का प्रयोग करते हुए आईटी सेल की स्थापना 79 स्थानों पर की गई है। समरसता संगम में महानगर के अलावा आगरा विभाग में आने वाले प्रत्येक गांव की सहभागिता के लिए गांव-गांव जाकर पंजीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही 66 से अधिक स्थानों पर गणवेश उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे।

14 जनवरी को भूमि पूजन
समरसता संगम कार्यक्रम के लिए स्थल का भूमि पूजन 14 जनवरी मकर संक्रांति के अवसर पर किया जा रहा है। इस दौरान काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। इस दौरान संघ के क्षेत्र प्रचारक अलोक स्वयंसेवकों के मार्गदर्शन के लिए आएंगे।