फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rashtriya Bajrang Dal chief life threat after Kamlesh Tiwari murder

कमलेश तिवारी की हत्या के बाद राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष को जान का खतरा, मांगी सुरक्षा

Sun, 20 Oct 2019 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Oct 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Bajrang Dal chief life threat after Kamlesh Tiwari murder
राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार - फोटो : अमर उजाला
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद हिंदूवादी संगठन के नेताओँ में दहशत है। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने अपने ऊपर भी हमले की आशंका जाहिर की है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उनका कहना है कि लगातार मिल रहीं धमकियों के बाद उन्हें मिली सुरक्षा एक साल पहले हटा ली गई। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर न्यायालय में फैसला अभी सुरक्षित है। ऐसे में उनकी भी हत्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के मनोज कुमार का कहना है कि वर्ष 2017 में उन्हें सुरक्षा मिली हुई थी। मगर, अगस्त 2018 में ये सुरक्षा उनसे हटा ली गई। जाने से मारने की नीयत से उन पर पूर्व में गोली चलाई जा चुकी है। उन पर दो बार हमला भी हो चुका है। 

डीएम से लगाई गुहार

ऐसे में लखनऊ में कमलेश तिवारी की हत्या के बाद से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। डीएम से हुई बातचीत में उन्होंने अपनी सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। ऐसा नहीं हुआ तो उन पर भी हमला हो सकता है। उनका कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में वो स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

हिंदू महासभा ने किया प्रदर्शन 

उधर, अखिल भारत हिंदू महासभा ने हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने हत्यारोपियों का पुतला फूंका और सख्त कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को सेंट जोंस चौराहे पर महासभा के पदाधिकारियों ने पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार में यदि हिंदू संगठन से जुड़े किसी नेता की हत्या होगी तो यह चिंतनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed