फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rapist sentenced to 20 years imprisonment

Mainpuri: नाना की उम्र के शख्स ने किया किशोरी संग दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

Sun, 28 Aug 2022 08:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 08:13 AM IST
सार

किशोरी के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने नाना-नानी के साथ रहती है। स्पेशल जज पूनम ने आदेश में टिप्पणी भी की है। लिखा है कि किशोरी को असहाय जानते हुए भी ऐसा करना सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी का हनन है। 

विज्ञापन
Rapist sentenced to 20 years imprisonment
demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में चार साल पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट) पूनम ने 20 साल की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


कस्बा घिरोर निवासी किशोरी फरवरी 2018 में गोबर फेंकने के लिए रजवाह के किनारे गई थी। वहां मौजूद रियाजउद्दीन (54) वर्ष ने किशोरी को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शाम को जब वह भैंस बांधने के लिए गई तो रियाजउद्दीन ने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने की कोशिश की। शिकायत करने पर नाना ने तीन मार्च 2018 को रियाजउद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद रियाजउद्दीन को जेल भेज चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। साक्ष्य और गवाही के आधार पर रियाजउद्दीन को दुष्कर्म का दोषी पाया गया। एडीजीसी अनूप यादव ने उसे कड़ी सजा देने की दलील दी।
विज्ञापन


पीड़िता को मिलेगी राशि

एडीजीसी अनूप यादव ने बताया कि जुर्माने की पूरी धनराशि पीड़ित किशोरी को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।


किशोरी की गवाही पर सजा

पीड़िता ने अदालत में रियाजउद्दीन की पहचान की। गवाही में बताया कि उसी ने दुष्कर्म किया था। शाम को दोबारा कोशिश की। 


मां-बाप की हो चुकी मौत

किशोरी के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वृद्ध नाना-नानी के पास रहती है। दुष्कर्मी शादीशुदा है और नाना की उम्र का है।


सामाजिक अपराध

स्पेशल जज पूनम ने आदेश में टिप्पणी भी की है। लिखा है कि किशोरी को असहाय जानते हुए भी ऐसा करना सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी का हनन है। मां-बाप की मृत्यु के बाद वृद्ध नाना-नानी के यहां रहने की बात जानते हुए भी उसके साथ ऐसा अपराध करने वाले को दी जाने वाली सजा से न्याय की मंशा की पूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed