फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rapid antigen test will available at 28 health centers in agra

आगरा: 28 स्वास्थ्य केंद्रों पर कराएं कोरोना संक्रमण की जांच, निगेटिव होने पर आधे घंटे में मिलेगी रिपोर्ट

Sun, 26 Jul 2020 12:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 26 Jul 2020 12:01 AM IST
सार

  •  10 केंद्र शहर में, गांवों में 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर की गई है व्यवस्था
  • निगेटिव होने पर आधा घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट, सामान्य बुखार, जुकाम व खांसी पर मिलेगी दवा

विज्ञापन
Rapid antigen test will available at 28 health centers in agra
coronavirus - फोटो : pti

विस्तार

जुकाम, तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी हो रही है, कोरोना वायरस की जांच कराना चाहते हैं, तो परेशान न हों। आगरा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अब 28 और स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा शुरू की है। यहां रैपिड एंटीजन जांच होगी। बुखार-खांसी सामान्य है तो उसकी दवा भी पा सकते हैं।

विज्ञापन


गांवों में सभी 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यह सुविधा दी है, शहर में दस केंद्र बनाए हैं। यहां सुबह नौ से पांच बजे तक जांच की सुविधा रहेगी। डॉक्टरों की टीम स्क्रीनिंग कर केस हिस्ट्री तैयार कर एंटीजन टेस्ट करेगी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एसएल में आरटीपीसीआर से कंन्फर्म जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

 

संबंधित खबर- कोरोना : बारिश में दोगुनी हुई संक्रमण की रफ्तार, बीमारी से बचाव के लिए बरतें विशेष सावधानी
विज्ञापन
विज्ञापन


हर केंद्र से रोजाना रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय में भेजी जाएगी। आरटीपीसीआर की जांच में पॉजिटिव मिलने पर बिना लक्षण वाले मरीज होम आइसोलेशन में रह सकते हैं, बाकी को एसएन मेडिकल कॉलेज समेत अन्य केंद्रों पर भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। 

शहर में बनाए गए केंद्र

1.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विभव नगर
2.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुंदू कटरा
3.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज
4. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताजगंज
5.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नरायच
6.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जीवनी मंडी
7.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राम नगर
8.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहामंडी प्रथम
9.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहामंडी द्वितीय 
10.प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगला पदी

हर केंद्र पर 300 किट

स्वास्थ्य विभाग ने 28 केंद्रों पर 8,400 एंटीजन किट उपलब्ध कराई हैं। प्रत्येक केंद्र पर 300 किट दी गई हैं। 

बेझिझक जांच कराएं, दवा भी मिलेगी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडे ने बताया कि किसी को कोरोना वायरस के लक्षण प्रतीत होते हैं, तो वह बेझिझक इन केंद्रों पर जाकर जांच कराए। यहां चिकित्सक दवाएं भी देंगे। रिपोर्ट निगेटिव है तो उसकी जांच रिपोर्ट भी लोग पा सकते हैं। सभी केंद्रों पर एंटीजन जांच के लिए किट उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed