फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Raped a woman by calling her to a hotel

Agra News: धोखे से होटल पर बुलाकर महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Raped a woman by calling her to a hotel
कासगंज। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर एक महिला से दोस्ती की। इसके बाद उसने महिला दोस्त को धोखे से होटल पर बुलाकर उसके संग दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकार महिला ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी युवक राहुल ढोलना थाना क्षेत्र के नगला चंदन गांव का निवासी है। उसने इस्टाग्राम पर एक महिला के नाम से अपनी फर्जी आईडी तैयार किया, इसके बाद उसने मथुरा जिले की रहने वाली महिला से दोस्ती की। आरोप है कि बीते 26 मई को राहुल ने महिला मित्र को मैसेज कर मिलने के बहाने कासगंज स्थित एक होटल में बुलाया। मथुरा की महिला आरोपी के झांसे में आकर उससे मिलने के लिए होटल पहुंच गई। होटल पर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की। लेकिन जब पुलिस ने सुनवाई नहीं की, तो पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिलकर उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। एसपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed