फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rape with Young Girl of brahmakumari ashram by Ashram Director

यूपी: ब्रह्माकुमारी आश्रम में युवती से दुष्कर्म, संचालक पर लगा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2019 01:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jun 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Rape with Young Girl of brahmakumari ashram by Ashram Director
दुष्कर्म का आरोपी भगवान सिंह - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा के रुनकता में स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में युवतियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में संचालक भगवान सिंह (40) को मंगलवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


अलीगढ़ निवासी 25 वर्षीय युवती ने आश्रम से भागकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसकी करतूत का पता चलने पर गुस्से में आए आसपास के लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने मीडिया को बताया कि वह कई सालों से यह घिनौनी करतूत कर रहा है। दस साल से आश्रम चला रहे छठी फेल भगवान सिंहने यह कुबूल किया है कि  रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भगवान सिंह पुत्र स्वर्गीय मटरे आगरा के ही कागारौल के गांव नगला ठहर घिगरौता का रहने वाला है। आश्रम में फिलहाल तीन युवतियां और दो बच्चियां रहती हैं। पहले संख्या ज्यादा थी। 

आरोप है कि भगवान सिंह ने 23 जून को युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह भागकर रुनकता पुलिस चौकी पहुंच गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो आश्रम लौट गई। दो दिन में कार्रवाई न होने पर वह मंगलवार को फिर से आश्रम से बाहर निकली और आसपास के लोगों को भगवान सिंह की करतूत के बारे में बताया। 

उन लोगों ने उसे पुलिस के हवाले किया। एएसपी हरीपर्वत गोपाल चौधरी ने बताया कि भगवान सिंह के खिलाफ  दुष्कर्म, मारपीट, छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हां, मैंने गलत काम किया है
भगवान सिंह ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल किया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उसने कहा कि उसने एक युवती के साथ दुष्कर्म किया है।

इसकेबाद वह बार-बार यही कहता रहा कि  गलती हो गई, पता नहीं था वह रिपोर्ट दर्ज करा देगी। पीड़ित युवती ने कुछ दिन पहले अछनेरा एक कॉलेज में बीए में दाखिला लिया है।

बंधक बनाकर रखता था युवतियों को
आश्रम में रहने वाली युवतियों ने बताया कि  उन्हें बंधक बनाकर रखा जाता है। कहीं भी जाने की इजाजत नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती चार साल पहले घर छोड़कर आश्रम में आई थी। वह कुछ दिन पहले घर गई और मोबाइल ले आई। भगवान सिंह ने देखते ही मोबाइल और सिमकार्ड को तोड़ दिया।

जोन संचालक ने आश्रम को फर्जी बताया
ब्रह्माकुमारी आश्रम की जोन संचालक ब्रह्माकुमारी शीला का कहना है कि रुनकता में ब्रह्माकुमारी के नाम से फर्जी आश्रम चल रहा था। यह आश्रम माउंट आबू स्थित मुख्यालय से अधिकृत नहीं था। ब्रह्माकुमारी आश्रमों की सूची में रुनकता में कोई सेंटर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed