{"_id":"5ccc290dbdec22077b457419","slug":"rape-with-minor-girl-in-mango-farm-crime-news-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, लहूलुहान हाल में मिली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म, लहूलुहान हाल में मिली मासूम
Fri, 03 May 2019 05:12 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 May 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
फिरोजाबाद जनपद के एका क्षेत्र स्थित एक गांव में एक किशोर ने पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित बालिका की रोने की आवाज सुनकर वहां लोग पहुंचे। दुष्कर्म का आरोपी बालिका को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बालिका आंधी के कारण गिरे आम को बीनने के लिए घर से सुबह आठ बजे करीब गई थी। आम की रखवाली कर रहे किशोर ने आम बीनने के दौरान बालिका को सूनसान जगह बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बालिका जब रोने लगी और आस-पास के लोग पहुंच गए तो लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी वहां से भाग गया। लोगों ने बालिका के घर घटना की जानकारी दी। पांच वर्षीय बालिका के साथ ऐसी हरकत को सुनकर हर कोई दंग रह गया।

Trending Videos
पीड़िता के परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
बालिका को मेडिकल के साथ उपचार के लिए भेज दिया है। एसएचओ एका ब्रजेश कुमार सिंह का कहना है कि बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है।
पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हो गया है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।