{"_id":"62cdb1c1c09fd82dbc4743a0","slug":"rape-with-four-year-old-girl-kasganj-news-agr539939113","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्ष की बालिका के साथ किया गया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्ष की बालिका के साथ किया गया दुराचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम चार वर्षीय मासूम को एक युवक अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जिसमें मासूम लहूलुहान हो गई। मासूम को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जाता है।
गांव में एक किसान के खेत में सबमर्सिबल पंप बोरिंग हो रही थी। बोरिंग करने मुजफ्फरनगर से कारीगर आएं थे। दोपहर करीब तीन बजे सबमर्सिबल पंप बोरिंग का काम समाप्त हो गया। अन्य मिस्त्री एवं मजदूर चले गये। उसी दौरान चार वर्षीय मासूम खेलते हुए अरहर के खेत में पहुंच गई। उस दौरान वहां बोरिंग करने वालों में से एक मजदूर युवक लौट रहा था।
आरोप है कि उसने मासूम को अपने पास बुलाया और उसे डरा धमका कर अरहर के खेत में दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत की तरफ गए कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ तो वह अन्य लोगों को बुला लिये, उन्होंने आरोपी को मौके से ही दबोच लिये और घटना की जानकारी पुलिस एवं मासूम के परिजनों को दी। ग्रामीणों को साथ लेकर पुलिस लहूलुहान हालात में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है। पुलिस की पूछताछ में पहले तो आरोपी ने इंकार किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर मुजफ्फरनगर का निवासी बताया। वह सबमर्सिबल पंप बोरिंग का कार्य करता है। कोतवाली निरीक्षक अनूप कुमार भारती ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका मेडिकल बुधवार को कराया जाएगा।