{"_id":"5af9313e4f1c1bd1408b52a4","slug":"rape-with-delhi-resident-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की छात्रा से आगरा में नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की छात्रा से आगरा में नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 14 May 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की रहने वाली एक इंटरमीडिएट की छात्रा को नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत की।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आगरा के बाह में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे इस मामले में सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी रहने वाली छात्रा की आगरा के बाह कस्बे में रिश्तेदारी है। वह फरवरी माह में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए बाह आई थी। तब कस्बे का ही एक युवक उसे अपने घर बुला ले गया।

वहां उसको नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध किया तो उसे पहले शादी का झांसा दिया। बाद में उसको वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
इस पर छात्रा ने परेशान होकर परीक्षा को बीच में ही छोड़ दिया और दिल्ली अपने घर चली गई। लेकिन युवक ने उसका दिल्ली तक पीछा नहीं छोड़ा।
जिससे परेशान होकर परिजनों ने दिल्ली में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। शनिवार दिल्ली पुलिस ने बाह पहुंचकर आरोपी युवक सनी उर्फ सकीर पुत्र पप्पन खां को गिरफ्तार कर लिया।