फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   rape of minor girl in marriage home at Agra BJP leader could not escape, he was sent to jail

मैरिज होम में हैवानियत: 'गड्ढा खोद लिया था, बेटी को दफना...' भाजपा नेता ने चालक के साथ नाबालिग से की दरिंदगी!

Sat, 24 Aug 2024 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 24 Aug 2024 09:52 AM IST
सार

आगरा में मैरिज होम में दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामले में भाजपा नेता बच नहीं पाया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। भाजपा नेता को पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाया गया है। मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट बढ़ दी गई है।

विज्ञापन
rape of minor girl in marriage home at Agra BJP leader could not escape, he was sent to jail
rape of minor girl - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर के ताल फिरोज खां में बुधवार रात को भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा के मैरिज होम में 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। पुलिस ने भाजपा नेता के चालक आरोपी भीमसेन को जेल भेजने के बाद प्रेमचंद कुशवाहा को भी जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई के लिए पॉक्सो एक्ट में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। इस पर 27 अगस्त की तारीख लगी है। मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की वृद्धि की गई है। अब विवेचना एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा करेंगी।
विज्ञापन


बुधवार रात को किशोरी घर से निकली थी। वह घर के पास दुकान पर गई थी। मगर, वापस नहीं लौटी। परिजन को प्रेमचंद कुशवाहा मैरिज होम में मिले। उन्होंने अंदर किसी के होने से इन्कार किया। मगर, किशोरी मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोग आक्रोशित हो गए। किशोरी ने भाजपा नेता के चालक भीमसेन उर्फ भीमा का नाम लिया। वह मैरिज होम से फरार हो गया था। लोगों ने प्रेमचंद को पकड़ लिया। उन्हें थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटनास्थल पर नेता के भतीजे संदीप और आकाश मौजूद थे। वह फरार हो गए थे। किशोरी ने भीमा का नाम लिया। बताया कि उसने गलत काम किया। बृहस्पतिवार को जानकारी पर जाटव महापंचायत ने थाने पर प्रदर्शन किया था। आरोप लगाया कि एक भाजपा विधायक के परिचित प्रेमचंद कुशवाहा ने मुख्य आरोपी का सहयोग किया।


वह मैरिज होम का दरवाजा भी नहीं खोल रहा था। आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने भीमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा। लोगों के दबाव में प्रेमचंद कुशवाहा को भी शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जाटव महापंचायत मामले में उग्र थी।

 

साक्ष्य संकलन कर रहे
एसीपी सदर डाॅ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि मुकदमे में एससी-एसटी एक्ट की वृदि्ध कर दी गई है। इससे विवेचना वह खुद कर रही हैं। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। उसने मेडिकल के दाैरान चिकित्सक के समक्ष कहा था कि उसके साथ भीमा ने गलत काम किया। उसके कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए गए थे। इसका अवलोकन किया गया। पीड़िता ने भीमा को आरोपी बताया।

 

भाजपा नेता की सिफारिश में आए फोन
भाजपा नेता पर आरोप लगने के बाद पुलिस के पास फोन आने शुरू हो गया। कई बड़े नेताओं ने सिफारिश करना शुरू कर दिया। इससे पुलिस दबाव में आ गई। उसके खिलाफ कार्रवाई का मन नहीं था। मगर, जाटव महापंचायत के ऐलान के बाद शांति भंग में कार्रवाई की गई।एसीपी कोर्ट में पेश किया।जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत न करने को आधार बनाते हुए जेल भेज दिया।

 

परिजन बोले, बेटी को दफनाने की थी तैयारी
परिजन ने आरोप लगाया कि बेटी मैरिज होम से जिंदा बचकर नहीं आता। आरोपी ने गड्ढा खोद लिया था। उसे दफनाने वाला था। पुलिस ने इसके बारे में पता किया। अंदर गड्ढा मिला। हालांकि यह गड्ढा पुराना प्रतीत हो रहा था। उधर, घटना के बाद से पीड़िता दहशत में है।वह घर से बाहर नहीं निकल रही है। परिवार के लोग उसे संभाल रहे हैं।

 

मैरिज होम पर बुलडोजर चलाने की मांग
दलित किशोरी के साथ घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मायवती ने पोस्ट किया। जाटव महापंचायत भी उग्र हो गई थी। लोग मांग कर रहे थे कि भाजपा नेता के मैरिज होम पर बुलडोजर चलाया जाए।

पुलिस को चेतावनी दी कि किसी को बचाने का प्रयास नहीं किया जाए। कई जिलों में आरोपियों पर बुलडोजर चलाया गया है। अब यहां भी ऐसा होना चाहिए। मगर, मांग नहीं मानी जाती है तो सड़क पर उतरकर आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed