{"_id":"5fb408908ebc3e9bc567cb85","slug":"rape-mainpuri-news-agr4683000134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा के कमरे में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूसा के कमरे में ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात आरोपी एक किशोरी को खींचकर भूसा के कमरे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार सुनकर एकत्रित हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर पत्नी व 14 वर्षीय पुत्री रह रही है। सोमवार की रात उसकी पत्नी के पेट में दर्द हुआ। किशोरी पास ही रहने वाले ताऊ के घर मदद मांगने के लिए जा रही थी। आरोप है तभी रास्ते में जनपद औरैया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव राजाराम नगरिया निवासी दीपू पुत्र संत सिंह बंजारा ने रोक लिया। किशोरी को पकड़ कर आरोपी पास ही भूसा के कमरे में ले गया।
वहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। भाग रहे आरोपी को पकड़ने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को दर्ज हो सकी रिपोर्ट
पीड़िता पिता बेटी को लेकर देर रात ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस उसे थाने में बैठाए रही। मंगलवार की शाम को तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।