{"_id":"5f4931e18ebc3e3d220566d3","slug":"rape-kasganj-news-agr456791742","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में देवर व नंदोई ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। एसपी के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके अलावा एक हफ्ते में एक किशोरी व तीन महिलाओं से शोहदों ने छेड़छाड़ भी की।
ढोलना क्षेत्र के एक गांव में 14 अगस्त की देर रात देवर व नंदोई ने घर में घुसकर महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला ने जब इस मामले की जानकारी ससुरालीजनों को दी तो उन्होंने कोई मदद नहीं की। इसके बाद महिला ने मायके पहुंचकर मामले की जानकारी दी और पिता व भाई के साथ थाने पहुंच कर शिकायत की। वहां सुनवाई नहीं होने पर शुक्रवार को एसपी से मामले की शिकायत की।
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 22 अगस्त को किशोरी को अकेला देख गांव का ही युवक अजीत घर में घुस कर छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर भाग गया। परिजनों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सोरों क्षेत्र के एक गांव में 26 अगस्त को महिला से छेड़छाड़ की गई।
विज्ञापन
27 अगस्त को गंजडुंडवार में भी शोहदों ने महिला से छेड़ाछाड़ की। दोनों मामलों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहर कोतवाली के एक गांव में 25 अगस्त को महिला को अकेला देख कर गांव का ही सुधीर अपने एक साथी के साथ घर में घुस गया और महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उससे मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।