{"_id":"5b8405b342c79246570420a2","slug":"ranji-player-amit-gautam-got-mathura-das-mathur-cricket-awards-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस क्रिकेटर को राजस्थान का सबसे बड़ा क्रिकेट अवार्ड, मैदान में बल्ले से करते हैं रनों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस क्रिकेटर को राजस्थान का सबसे बड़ा क्रिकेट अवार्ड, मैदान में बल्ले से करते हैं रनों की बौछार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
रणजी खिलाड़ी अमित कुमार गौतम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले सुहागनगरी के अमित गौतम को राजस्थान के सबसे बड़े क्रिकेट अवार्ड मथुरादास माथुर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अमित की उपलब्धि पर परिवार में खुशी माहौल है। उन्हें यह पुरस्कार छह सितंबर को मिलेगा।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के मोहल्ला महावीर नगर गली नंबर तीन के रहने वाले वेद प्रकाश गौतम पुलिस विभाग में आगरा में तैनात हैं। वेद प्रकाश गौतम के बेटे अमित गौतम ने सुहागनगरी का नाम रोशन किया है। वर्ष 2017-18 में राजस्थान रणजी ट्राफी में खेलते हुए अमित ने शानदार बल्लेबाजी की थी।
विज्ञापन
अमित ने शतक और अर्द्धशतक लगाए थे। इसके अलावा अन्य मैचों में उन्होंने राजस्थान की टीम को जीत दिलाई। शानदार बल्लेबाजी के लिए अमित का नाम मथुरादास माथुर अवार्ड के लिए चुना गया है। क्रिकेट के क्षेत्र में राजस्थान का यह सबसे बड़ा अवार्ड है।
विज्ञापन
सुहागनगरी के लिए गर्व की बात
फाइल फोटो
भाई अभिषेक गौतम ने बताया कि अमित को बचपन से क्रिकेट का शौक था। शुरुआत में क्रिकेट के जानकार कंहैया लाल टंडन से प्रारंभिक टिप्स लिए। इसके बाद वे आगरा चले गए। यहां उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखीं।
अभिषेक का कहना है कि राजस्थान राज्य के सबसे बड़े क्रिकेट अवार्ड के लिए अमित का चुना जाना सुहागनगरी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित अपनी शानदार परफॉर्मेंस से एक दिन इससे भी बड़ा मुकाम हासिल करेगा।
अभिषेक का कहना है कि राजस्थान राज्य के सबसे बड़े क्रिकेट अवार्ड के लिए अमित का चुना जाना सुहागनगरी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित अपनी शानदार परफॉर्मेंस से एक दिन इससे भी बड़ा मुकाम हासिल करेगा।