फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rangbhari Ekadashi 2023 Vrindavan divided into four zones and eight sectors strict security arrangements

Rangbhari Ekadashi 2023: चार जोन-आठ सेक्टर में बांटा वृंदावन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें कहां है पार्किंग

Thu, 02 Mar 2023 09:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 09:29 PM IST
सार

रंगभरनी एकादशी पर शहर में लोगों का सैलाब उमड़ेगा। इसे लेकर 23 पार्किंग बनाई गई हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल तक 12 पार्किंग बनाई गई हैं। इनमें यमुना के पांटून पुल के पास दो पार्किंग शामिल है।

विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2023 Vrindavan divided into four zones and eight sectors strict security arrangements
वृंदावन में होली - फोटो : PTI

विस्तार

रंगभरनी एकादशी को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया। बृहस्पतिवार की शाम वृंदावन शोध संस्थान में पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग करते हुए डीएम पुलकित खरे ने कहा कि रंगभरनी एकादशी पर वृंदावन और बांकेबिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के जो इंतजाम किए गए हैं, उनका पालन करवाना पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


भीड़ का दबाव एक जगह पर न हो, इसका ख्याल रखा जाए। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध मंदिर की ओर भेजा जाए। परिक्रमा मार्ग के साथ ही मंदिर के अंदर रंग गुलाल फेंकने के साथ छेड़छाड़ की किसी तरह की घटना नहीं होनी चाहिए। आंखों में गुलाल फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाए। एसएसपी शैलेष कुमार पांडे ने बताया कि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की दृष्टि से शहर को चार जोन और 8 सेक्टरों में बांटा गया है। हर जोन और सेक्टर पर पुलिस फोर्स, पीएसी और सिविल डिफेंस के सदस्य मौजूद रहेंगे। जरूरत पड़ने पर एनसीसी कैडेट की मदद ली जाएगी। परिक्रमा मार्ग के अटल्ला चुंगी और रमणरेती पर रस्से के सहारे श्रद्धालुओं को रोक-रोककर आगे बढ़ाया जाएगा। शहर में किसी भी तरह के वाहन को प्रवेश नहीं मिलेगा। आपातकालीन वाहनों की व्यवस्था प्रवेश के लिए रखी गई है। बैठक में नगर आयुक्त अनुनय झा, एसपी सिटी एमपी सिंह, एसपी ट्रैफिक  देवेश कुमार, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर होगा पुलिस का पहरा

रंगभरनी एकादशी पर जगह-जगह पुलिस का पहरा होगा। सुरक्षा की जिम्मेदारी 4 एएसपी को दी गई है। वहीं 9 सीओ, 44 इंस्पेक्टर, 150 उपनिरीक्षक, 50 महिला उपनिरीक्षक, 750 हेड कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल के अलावा दो कंपनी पीएसी तथा दो प्लाटून फ्लड फोर्स को तैनात किया गया है। यमुना किनारे बैरिकेडिंग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

23 पार्किंग पर रोके जाएंगे वाहन

शहर को जाम की समस्या से बचाने के लिए 23 पार्किंग बनाई गई हैं। यमुना एक्सप्रेसवे से सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल तक 12 पार्किंग बनाई गई हैं। इनमें यमुना के पांटून पुल के पास दो पार्किंग शामिल है। इसके अलावा छटीकरा मार्ग पर वैष्णोदेवी मंदिर से मल्टीलेबल के बीच आठ पार्किंग हैं। मथुरा मार्ग पर तीन पार्किंग तथा दो पार्किंग जैंत से सुनरख से आने वाले मार्गों पर होगी।

मंदिर में 77 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे नजर

रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ मंदिर प्रबंधन भी तैयारियों जुटा है। मंदिर की सुरक्षा में लगे 77 सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए होने वाली भीड़ के दबाव को देखते हुए व्यवस्थाओं में फेरबदल किया गया है। विद्यापीठ बांकेबिहारी पुलिस चौकी की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर 3 से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परिक्रमा मार्ग जुगलघाट से आने वाले श्रद्धालु गेट 2 से अंदर जाएंगे। सभी श्रद्धालु दर्शन कर गेट 1 और 4 से निकाले जाएंगे। गेट नंबर 5 को इमरजेंसी और सेवायत गोस्वामियों के लिए ही खोला जाएगा। मंदिर प्रबंधन भी रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड बुला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed