{"_id":"5c8cf798bdec221464536c63","slug":"rangbhari-ekadashi-2019-holi-celebrations-in-vrindavan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2019: रंगभरनी एकादशी आज, बांकेबिहारी समेत अन्य मंदिरों में उड़ेगा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2019: रंगभरनी एकादशी आज, बांकेबिहारी समेत अन्य मंदिरों में उड़ेगा अबीर-गुलाल
Sun, 17 Mar 2019 01:48 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 17 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी पर उड़ता गुलाल। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन में पांच दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत रविवार को रंगभरनी एकादशी से हो जाएगी। नगर की पंच कोसीय परिक्रमा समेत ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में जमकर अबीर-गुलाल उड़ेगा। वहीं अन्य मंदिरों में भी शाम को चांदी की पिचकारी से ठाकुर जी भक्तों पर रंग बरसाएंगे। होली का आनंद लेने के लिए विभिन्न राज्यों से आए भक्तों ने भी डेरा डाल लिया है।
नगर में रंगभरनी एकादशी मनाई जाएगी। इसी के साथ मंदिरों में पानी के रंगों की होली भी शुरू होगी। बांके बिहारी मंदिर के सेवायत रजत गोस्वामी के अनुसार ठाकुर जी सुबह जगमोहन में विराजमान होंगे। सुबह 8:55 बजे शृंगार आरती के बाद से दोपहर एक बजे तक टेसू के रंग व गुलाल की होली होगी।
ठाकुर राधावल्लभ मंदिर के सेवायत राधेश लाल गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में शाम 5:30 बजे से होली की विधिवत शुरुआत होगी। इस मौके पर ब्यावला उत्सव भी होगा। योगेंद्र बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि वहीं राधावल्लभ वैष्णव महासभा द्वारा सवारी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
वहीं राधा सनेह बिहारी, राधा दामोदर, श्याम सुंदर, प्रियाकांत जू, राधा रमण जी आदि मंदिरों में भी आयोजन होंगे। वहीं यातायात व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन द्वारा शनिवार देर रात ही बाहरी वाहनों का प्रवेश नगर में वर्जित कर दिया गया।