फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rang Panchami - Playing Holi with Lord Varaha, the pilgrimage city was drenched in the rain of color and gulal

रंग पंचमी- भगवान वराह के साथ होली खेलकर रंग और गुलाल की वर्षा से सराबोर हुई तीर्थनगरी

Tue, 22 Mar 2022 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rang Panchami - Playing Holi with Lord Varaha, the pilgrimage city was drenched in the rain of color and gulal
कासगंज में रंगोत्सव यात्रा में अबीर गुलाल उड़कर मस्ती करते युवा । - फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। रंगपंचमी महोत्सव पर मंगलवार को तीर्थंनगरी में भगवान वराह के साथ भक्तों ने रंग गुलाल से होली खेली। हजारों की संख्या में भक्त रंग और गुलाल से होली खेलने की मस्ती में डूब गए। तीर्थनगरी का समूचा वातावरण रंग और गुलाल से सराबोर हो गया। वराह घाट पर स्थित भगवान वराह के मंदिर से होली उत्सव का शुभारंभ हुआ। फिर भगवान वराह को रथ में विराजमान कर रंगोत्सव यात्रा के साथ तीर्थनगरी में भ्रमण कराया।
विज्ञापन

रंगोत्सव यात्रा का शुभारंभ चौधरी रामप्रकाश यादव महाविद्यालय के सचिव पप्पू यादव व उद्योगपति राजकुमार साहू ने भगवान वराह व मां गंगा की आरती उतारकर किया। रंगोत्सव यात्रा के शुभारंभ पर रंग गुलाल उड़ाया गया। इसके बाद होली का सिलसिला शुरू हुआ। रंगोत्सव यात्रा में शामिल हुरियारे अबीर गुलाल की वर्षा करते हुए रंगों से सराबोर थे। रंगोत्सव यात्रा में शिव व नंदी का रूप धरे कलाकार जहां भस्म होली की लीला खेल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान वराह, मां गंगा के डोले के अलावा राम दरबार, शेरा वाली, गणेशजी, शिव परिवार की झांकियां शामिल रहीं।
विज्ञापन

रंगोत्सव यात्रा वराह मंदिर से प्रारंभ होकर चक्रतीर्थ, बारू बाजार, चौदहपोर, रामलाल चौराहा, कटरा बाजार, रामसिंहपुरा, सब्जी मंडी, कछला गेट, सहावर गेट, कोतवाली रोड, चंदन चौक, बस स्टैंड रोड, बदरिया होती हुई हरि की पौड़ी पर जाकर समापन हुआ। सामाजिक संगठनों की ओर से रंग पंचमी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया। ठंडाई, शरबत व पूरी सब्जी के स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में गंगा भक्त समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज, भाजपा नेता चिराग उपाध्याय, हरिओम चरौरे, बालकिशन दुबे एडवोकेट, सुनील तिवारी, राजू कटारे, मनोज गुप्ता, अमित अग्रवाल, अतुल महेरे, अंकुर पाराशर, पंकज तिवारी, विशोक अग्रवाल, मोनू वार्ष्णेय, संजय उपाध्याय, इंद्रकुमार तिवारी, भोलाशंकर चौधरी, अजय बडग़ैया, अनुज दुबे, अमित महेरे, अनिल तिवारी, सुमित पचौरी, गिर्राज पाराशर, कमलकांत तिवारी, रानू कोठेवार, आलोक कोठेवार, गोविंद महेरे, प्रशांत कोठेवार, अतुल भारद्वाज, गोविंद उपाध्याय, मोहन चौधरी शामिल रहे।
रंगपंचमी के रंगोत्सव में लठामार होली खेलते हुए राधाकृष्ण के स्वरूप आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। बड़ी संख्या में हुरियारे लठामार होली खेलने वाले कलाकारों के मंडल के साथ जमकर होली खेल रहे थे।
तीर्थनगरी में रंगोत्सव के दौरान केसरिया गुलाल उड़ाते हुए उत्साहित हुरियारे आएंगे फिर योगीजी और बुलडोजर बाबा जैसे गानों पर जमकर उत्साह में डूबकर नृत्य कर रहे थे। युवाओं में केसरिया गुलाल उड़ाने को लेकर काफी उत्साह था।

रंगोत्सव यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित की गई। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने कई थानों का फोर्स तैनात किया था। शोभायात्रा के आगे और पीछे पुलिस अधिकारी और जवान चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed