{"_id":"69010869465c7599040d39d2","slug":"rampur-resident-fell-unconscious-while-watching-mobile-died-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-147900-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मोबाइल देख रहा रामपुर निवासी युवक अचेत होकर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मोबाइल देख रहा रामपुर निवासी युवक अचेत होकर गिरा, मौत
Tue, 28 Oct 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। नगला भगत में मंगलवार सुबह चारपाई पर बैठ कर मोबाइल देख रहा रामपुर निवासी युवक अचेत होकर गिर गया। ग्रामीण तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
जनपद रामपुर के गांव करपिया पांडेय निवासी मुकेश पांडेय (45) आठ दिन पहले कंवाइन मशीन लेकर गांव नगला भगत में सचिन यादव के यहां आए थे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह चारपाई पर बैठ कर मोेबाइल फोन देख रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अचेत होकर जमीन पर गिर गए। मुकेश को वहां मौजूद सचिन ने ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।