फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramlila

राजा राम चले संग ले सिय को प्राण प्यारी...

Sun, 11 Oct 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 11 Oct 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
ramlila
 आनंद के बाद भावुकता के क्षण आ गए हैं। सिया की विदाई का समय हो गया है। जनकपुर वासी व्याकुल हैं। माता सुनयना और जनक भावविभोर हैं। राजा राम चले संग ले सिय को प्राण प्यारी, अब कैसे जीएं नर नारी... विदाई गीत के ये स्वर सबके मन को भिगो रहे हैं। जनकदुलारी जनकपुरी से विदा हो चली हैं।  
विज्ञापन

शनिवार को रात 10:40 बजे रामबारात अयोध्या प्रस्थान कर गई। जनक महल व प्रांगण में बैठे भक्तों ने सीता को भावभीनी विदाई दी और सुखी जीवन का आशीर्वाद भी दिया।  इससे पूर्व रात 8 बजे सियाराम व अन्य भ्राता रथों पर सवार होकर जनक महल आए। वहां उनका पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। उसके बाद राजा जनक (सहजीव रतन), माता सुनयना (नीलम रतन जैन) व सभी पदाधिकारियों ने सीताराम की आरती उतारी। स्वरूपों पर चहुं ओर से पुष्प वर्षा हो रही थी। भजन गायक चंचल उपाध्याय ने भजनों से भक्ति की बयार बहाई। श्रीमन् नारायण नारायण हरि हरि... तेरा राम जी करेंगे बेड़ा पार...राम नाम की माला जपेगा कोई दिलवाला... आदि भजनों पर भक्त रामनाम में मगन हो गए। भगवान के दर्शन को मंच पर लोगों की कतार लगी रही। सबने उनका आशीर्वाद लिया। विदाई के दिन जनक महल में फूलों की 21 तोपें लगाई गई थीं। चारों ओर से होती पुष्प वर्षा ने दृश्य को अद्भुत और अलौकिक बना दिया।
विज्ञापन

विदाई से पूर्व भी आरती हुई। रामलीला कमेटी व जनकपुरी समिति के पदाधिकारी थिरकते हुए अपने राजा राम का यशगान कर रहे थे। उसके बाद मिलनी की रस्म हुई। जनकपुरी समिति के पदाधिकारियों ने रामलीला कमेटी के सदस्यों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राजा दशरथ (राम अवतार गुप्ता), सुनैना (जयमाला), रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जगन प्रसाद गर्ग, महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनोज पोली भाई, दिनेश बंसल, अतुल बंसल, संजय तिवारी, उमेश कंसल, राहुल, आशीष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनकपुरी समिति के संरक्षक योगेंद्र चौहान, रवि परमार, राम प्रताप चौहान, प्रमोद गुप्ता, संजीव गोयल, विनय शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, राजेश गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अनुज पटेल, कृष्णानंद शर्मा, गौरव आदि मौजूद रहे। संचालन रमन ने किया।


रामलीला कमेटी सदस्य ने की मीडिया से अभद्रता
जनकपुरी में आई रामलीला कमेटी का एक सदस्य नशे में था। उसने मंच पर चढ़ रहे मीडिया कर्मियाें से अभद्रता की व उनका कैमरा तोड़ने की कोशिश की। विरोध करने पर वह अभद्र व्यवहार करने लगा। इस पर हंगामा हो गया। विवाद बढ़ता देख कमेटी के वरिष्ठ सदस्य उसे जनक महल से बाहर ले गए।


देर से आए राजा जनक
स्वरूपों के आने के बाद उनकी आरती शुरू गई लेकिन राजा जनक का कहीं पता नहीं था। कमेटी और राजा जनक के बीच चल रही आपसी खींचतान इसका कारण मानी जा रही थी। दोपहर में बढ़हार में जनकपुरी समिति के लोगों को नहीं बुलाया गया। आरती के मध्य में राजा जनक व सुनयना आए। उसके बाद मंच पर भी अनमने मन से बैठे। पूरे समय तक अपने मोबाइल में ही नजरें गड़ाए रहे। राजा दशरथ भी काफी देर से पहुंचे। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी उन्हें लेकर आए।


मंच पर फैली अव्यवस्था
सीताराम के दर्शन को मंच पर लोगों की भीड़ लग गई। अव्यवस्था का माहौल था। भीड़ बढ़ता देखकर जनकपुरी समिति के पदाधिकारियों ने दोनों छोरों पर अपने स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई पर उसके बावजूद मंच पर भारी भीड़ बनी रही। उधर महल प्रांगण में भी अव्यवस्था पसरी थी। सभी लोग आगे आकर फोटोग्राफी करने में जुटे थे। इससे बाहर गुजर रहे लोगों को दर्शन सुलभ नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed