फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ramlila concludes with the coronation of Rama; devotees left deeply moved.

Agra News: राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, भावविभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 23 Oct 2026 01:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ramlila concludes with the coronation of Rama; devotees left deeply moved.
राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन, भावविभोर हुए श्रद्धालु - फोटो : udhampur news
पिनाहट। कस्बे में चौगान माता मंदिर के पास रामलीला मैदान में चल रही ऐतिहासिक श्रीरामलीला के अंतिम दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का तिलक कर उनका राज्याभिषेक किया। इसके बाद ऋषि-मुनियों ने भी उनका तिलक किया। भगवान श्रीराम के राजा बनने के दृश्य को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

लीला में भगवान श्रीराम ने महाराज सुग्रीव, अंगद और विभीषण सहित अन्य सहयोगियों को अलंकार एवं आभूषण भेंट कर अयोध्या से विदा किया। रामराज्य की महिमा का वर्णन करते हुए चौपाई दैहिक दैविक भौतिक तापा। राम राज नहिं काहुहि ब्यापा॥ का भाव प्रस्तुत किया गया। इसका आशय है कि रामराज्य में किसी को भी शारीरिक, दैविक और भौतिक कष्ट नहीं सताते थे। रामलीला के समापन के बाद कमेटी की ओर से सभी रामलीला स्वरूपों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष नवीन पाराशर सहित समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed