फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramleela,navratri,shailaya putri,shardiya navratra

नवरात्र : देवी मंदिरों में उमड़ा भक्ति का सैलाब

Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
ramleela,navratri,shailaya putri,shardiya navratra
कासगंज नवरात्रि पर्व के मौके पर चामुण्डा मंदिर पर प्रसाद की खरीदारी महिलाएं । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जनपद में शारदीय नवरात्र पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम के साथ शुरू हो गए। बड़ी संख्या में भक्तों ने देवी मंदिरों में पहुंचकर जगत जननी की पूजा अर्चना की। भक्तों ने माता को मनाने के लिए प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का स्मरण कर मनौतियां मांगी। मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन

कोरोना संकट का असर कम हो जाने के बाद माता की भक्ति करने का पूरा मौका मिलने से भक्तों में नवरात्र पर्व के पहले दिन भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। ब्रह्ममुहूर्त के साथ देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाव उमडने लगा। हाथों में जल कलश एवं पूजा की थाली लेकर मंदिरों की ओर जाते भक्तों के उत्साह का अतिरेक देखते ही बन रहा था। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर माता रानी को पूजा सामग्री, नारियल, चूनर आदि सामान समर्पित किया। चामुंडा माता मंदिर पर भक्तों का सैलाब सुबह से ही उमडने लगा। बड़ी संख्या में भक्तजन जल कलश एवं पूजा की थाली लेकर मंदिर पर पहुंचे। भक्तों ने माता चामुंडा की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

इसके अलावा मंदिरों पर स्थिति विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमाओं की भी भक्तों ने पूजा की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। मंदिर पर भीड़ के चलते भक्तों को लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ा। पुलिस की व्यवस्था भी सुरक्षा की दृष्टि से की गई। इसके अलावा शांतापुरी स्थित माता काली मंदिर, हुलका मंदिर, बिलराम गेट चौराहा स्थिति पथवारी मंदिर, मालगोदाम चौराहा स्थिति दुर्गा मंदिर, खेरिया गली स्थिति संतोषी माता मंदिर, गली बौहरान स्थिति संतोषी माता मंदिर, प्रभुपार्क स्थिति माता चामुंडा व माता संतोषी मंदिर सहित देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर घर बजने लगे माता के भजन
कासगंज। नवरात्र पर्व शुरू होने के साथ ही वातावरण भक्तिमय होने लगा है। घर घर माता की भक्ति के भजन बज रहे हैं। भक्त माता के भजन, भेंट, लांगुरिया आादि सुनकर माता की भक्ति में डूबने लगे है। देर रात तक भक्त अपने घरों पर इनको सुन रहे हैं। टेलीविजन पर भी सुबह के समय भक्त अब भक्ति से जुडेेेेे चेनल लगाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed