फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramjan

पड़ोसी भी नहीं होगा घर की नमाज में शामिल

Wed, 22 Apr 2020 10:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
ramjan
कासगंज। 25 अप्रैल से संभावित रमजान की शुरूआत है। इसी के चलते प्रशासन ने बुधवार देर शाम को कासगंज कोतवाली में बैठक कर मौलाना व मुस्लिम समुदाय के सभ्रांत नागरिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशासन ने साफ किया कि रमजान के पवित्र माह में सभी लॉकडाउन व समाजिक दूरी का आवश्यक रूप से पालन करेंगे। नमाज में पड़ोसी को भी शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। जहां भी नियमों की अनदेखी होगी वहां प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ललित कुमार ने कहा कि रमजान के माह में प्रशासन का पूरा सहयोग रोजेदारों को मिलेगा। वह शासन-प्रशासन द्वारा जारी नियमों का पालन करें। यह ध्यान रखें कि सभी लोग घर में ही नमाज करें। घर में यदि पांच सदस्य हैं तो पांच ही सदस्य नमाज अदा करें। पड़ोसी को भी सामूहिक नमाज में शामिल न करें। यदि किसी ने भी इन नियमों का उल्लंघन किया तो सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मस्जिदों में सिर्फ इमाम ही रोजाना की तरह नमाज अदा कर सकेंगे। सामान्य लोगों को मस्जिदों में नमाज अदा करने की इजाजत नहीं है। सीओ आरके तिवारी ने कहा कि पुलिस टीम लगातार गस्त करेगी। रमजान के माह में शहर की सुरक्षा को लेकर और सतर्कता रखी जाएगी, जिससे अराजक तत्व शहर की शांति भंग न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी घरों में रहकर शासन-प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे, डॉ. मोहम्मद फारूख, इकराम हुसैन, इकराम अहमद, हाफिज असरम अंसारी समेत शहर की प्रमुख मस्जिदों के मौलाना मौजूद रहे।

4 से 7:30 बजे तक मिलेगा इफ्तहारी का सामान
मुस्लिम बस्तियों में इफ्तहारी के सामान के विक्रेता शाम 4 से 7:30 बजे तक ठेल लेकर पहुंचेंगे। इनके पास से लोग सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए सामान खरीद सकेंगे। यदि इन ठेलों पर सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं होता मिला तो आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed