फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ramesh

रोड शो में हुआ आचार संहिता का उल्लंघन: बिधूड़ी

Mon, 06 Feb 2017 10:23 PM IST
रोड शो में हुआ आचार संहिता का उल्लंघन: बिधूड़ी
रोड शो में हुआ आचार संहिता का उल्लंघन: बिधूड़ी Updated Mon, 06 Feb 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
ramesh
उत्तर प्रदेश के सह प्रदेश प्रभारी रमेश विधूड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली के सांसद और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी रमेश बिधूड़ी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने आगरा में हुए उनके रोड शो में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। वहीं, सोमवार को कोठी मीना बाजार में हुई बसपा सुप्रीमो की सभा को फ्लाप शो बताया।
विज्ञापन

सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि तीन दिन पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और देश पर 60 साल तक शासन वाली कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी ने रोड शो में किया था। उसमें चुनाव आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। बच्चों को पैसे देकर लाइन में खड़ा किया गया। पेड़ों को काटा गया। अनुमति की गाइड लाइन को फालो नहीं किया गया। सत्ता के दबाव में पुलिस और प्रशासन के कुछ अधिकारियों की देखरेख में यह सब होता रहा। भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है। उन्होंने कहा अगर अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो वे उनकी शिकायत भी करेंगे। उन्होंने कहा कि दलितों को ब्लैकमेल करने वाली मायावती की रैली में कोठी मीना बाजार मैदान कवर्ड करने के बाद भी कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। राम मंदिर के सवाल पर बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा ने संवैधानिक प्रक्रिया के तहत मंदिर निर्माण का वादा किया है। प्रेस वार्ता के दौरान महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, सुरेंद्र गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अनिल महाजन, केके भारद्वाज, डब्बू पंडित, अर्पित चित्रांश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed