{"_id":"5f3664828ebc3e3cf96f6874","slug":"ram-temple-trust-head-mahant-nritya-gopal-das-two-shishya-found-positive-of-corona-virus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महंत नृत्य गोपालदास के दो शिष्य भी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोग होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत नृत्य गोपालदास के दो शिष्य भी कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए लोग होम क्वारंटीन
Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 15 Aug 2020 12:08 AM IST
सार
48 घंटे के बाद होगी संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच
विज्ञापन
एंबुलेंस से महंत नृत्य गोपालदास को गुरुग्राम ले जाते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के दो शिष्य संत भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एंटीजन जांच में इसकी पुष्टि हुई है। दोनों शिष्य महंत के साथ ही रहते थे। उधर, शासन ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के संबंध में मथुरा प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद महंत नृत्यगोपाल दास का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। उनकी तबियत में शुक्रवार को कुछ सुधार हुआ है। बता दें कि महंत नृत्यगोपाल दास अयोध्या से मथुरा आए थे। यहां जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल हुए।
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महंत नृत्यगोपाल दास के साथ रहने वाले संत जानकी दास और नारायण दास में कोरोना लक्षण मिलने के बाद उनकी एंटीजन जांच कराई। दोनों संत की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों संतों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
इन संतों के संपर्क में आने वाले लोग होम क्वारंटीन हो गए हैं। उधर, महंत नृत्यगोपाल दास के शिष्य महेंद्रदास ने बताया कि महंत की तबियत में शुक्रवार को सुधार हुआ है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य पर ध्यान रखे हुए हैं।

महंत नृत्य गोपालदास को बुधवार की शाम से हल्का बुखार था, खांसी होने के कारण उन्हें सांस लेेने में तकलीफ हो रही थी। आश्रम से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने के बाद तकलीफ बढ़ती गई। यहां रात 12:16 बजे उनकी तबियत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत पहले जन्मस्थान के कमरे में ले जाया गया, यहां से उन्हें आश्रम पहुंचाया।
बताया जाता है कि महंत की तबियत खराब होने की सूचना पर डॉक्टरों की टीम रात में ही आश्रम पहुंच गई। यहां रात को डॉक्टरों ने उन्हें दवा दी। रात ढाई बजे डॉक्टरों ने एंटीजन किट द्वारा उनका कोरोना टेस्ट किया। बताया जाता है कि रात में ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने के संकेत मिल गए थे। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी