फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Naik and Yogi Adityanath to unveiled Deendayal Upadhyay's statue in Agra University

विश्वविद्यालय में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण

Tue, 25 Sep 2018 02:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 25 Sep 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Ram Naik and Yogi Adityanath to unveiled Deendayal Upadhyay's statue in Agra University
मंच पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा विश्वविद्यालय के पालीवाल पार्क में स्थापित की गई है। 
विज्ञापन


तय कार्यक्रम से करीब डेढ़ घंटे देरी से राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खेरिया एयरपोर्ट पर उतारा। यहां से वे कार में सवार होकर विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे। पालीवाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के मंच पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित व स्थानीय भाजपा सांसद और विधायक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Naik and Yogi Adityanath to unveiled Deendayal Upadhyay's statue in Agra University
विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला
मंच पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, एसपी सिंह बघेल, मेयर नवीन जैन, कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित व स्थानीय भाजपा सांसद और विधायक मौजूद रहे। 

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के आगमन पर पूरा विश्वविद्यालय परिसर पर भगवा रंग में नजर आया। कार्यक्रम का मंच, पंडाल भगवा था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा भी भगवा रंगे के पर्दे से ढकी गई। 

विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान अव्यवस्थाएं भी देखने को मिली। भारी उमस के कारण लोग व्याकुल दिखे। विशिष्टि अतितियों की पंक्ति में दूसरे लोग बैठ गए। उन्हें उठाने के लिए कुलपति तक को आना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed