{"_id":"5e1dfda68ebc3e4b000f3ca8","slug":"ram-mandir-vhp-rss-mainpuri-news-agr4247930197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अयोध्या में जल्द बनेगा श्रीराम मंदिर: दादा वैदिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अयोध्या में जल्द बनेगा श्रीराम मंदिर: दादा वैदिक
विज्ञापन
14एमएनपी-33-एकरसानंद आश्रम में पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री दादा वैदिक व अन?
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जल्द शुरू होगा। मंदिर निर्माण के लिए ही प्रयागराज में अखिल भारतीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मंदिर निर्माण की रूपरेखा तय की जाएगी। यह बातें मंगलवार को एकरसानंद आश्रम में पत्रकारों से बातचीत में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त मंत्री दादा वैदिक ने कहीं।
दादा वैदिक ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। उन्होंने कहा जल्द ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर जल्द बनेगा। ये मंदिर भारतीय संस्कृति का अमूल्य हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह प्रयागराज सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे और मंदिर निर्माण की रणनीति का हिस्सा बनें। बैठक में प्रांतीय मंत्री सुनील कुमार ने भी विचार रखे। इसके लिए पदाधिकारियों के नामों पर सहमति भी जताई गई।
इस मौके पर विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्रा, जिला मंत्री सुशील यादव, जिला सुरक्षा प्रमुख राहुल चंदेल, जिला विद्यार्थी प्रमुख विशाल मिश्रा, जिला सह संयोजक संजय बजरंगी, जिला सहमंत्री पवन शाक्य मौजूद रहे।