{"_id":"5f30211a8ebc3e3ca52adc6e","slug":"ram-mandir-mainpuri-news-agr454184593","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन भावनाओं का प्रतीक बनेगा राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन भावनाओं का प्रतीक बनेगा राम मंदिर
विज्ञापन
ऑनलाइन वर्चुअल सभा में शामिल महामंडलेश्वर और अन्य
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अयोध्या में राम मंदिर जनभावनाओं का प्रतीक बनेगा। भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जीवन हमारे लिए अनुकरणीय है। यह बातें एकरसानंद आश्रम के महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहीं। वह रविवार को अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हिंदू समाज की सालों साल पुरानी अभिलाषा थी। राम मंदिर निर्माण को अदालत तक ले जाया गया और सालों साल मामले को सुलझाने में लग गए। अंत में जीत राम भक्तों की ही हुई। अयोध्या में पांच अगस्त को मंदिर निर्माण का शिलान्यास हो चुका है। अब जल्द ही भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा।
वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने बताया कि महामंडलेश्वर को राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन कार्यक्रम में 175 विशेष अतिथियों में स्थान मिला था। जिले के प्रमुख देवस्थानों की मिट्टी को भी अयोध्या धाम पहुंचाया गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कोरोना काल के बाद जिले के रामभक्त अयोध्या पहुंचकर कारसेवा करेंगे। वर्चुअल बैठक में डॉ. राममोहन, सुधीर गुप्ता, अशोक गुप्ता, बीनू बंसल, भरत गुप्ता शामिल रहे।