फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram mandir

रामलला के मंदिर की नींव में मैनपुरी के धर्मस्थलों की पड़ेगी रज

Tue, 04 Aug 2020 10:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Ram mandir
श्री एकरसानंद आश्रम से रज कलश लेकर आयोध्या के लिए रवाना होते महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रामलला के मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को होने वाले भूमि पूजन को लेकर जिले में भक्त उत्साहित हैं। श्रीराम मंदिर की नींव में मैनपुरी के ऐतिहासिक धर्मस्थलों की रज भी पड़ेगी। मंगलवार को श्री एकरसानंद आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज रज कलश लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। जगह-जगह उनका भक्तों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धर्म जागरण समन्वय, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता विभिन्न तीर्थ स्थलों की पावन मिट्टी लेकर श्री एकरसानंद आश्रम पहुंचे। श्री शीतला माता मंदिर, च्यवन ऋषि तपस्थली, श्री मार्कंडेय ऋषि तपस्थली, श्री मयन ऋषि तपस्थली, श्री स्वामी एकरसानंद सरस्वती जी महाराज की तपस्थली (श्री एकरसानंद आश्रम), चांदेश्वर मंदिर, श्री भीमसेन मंदिर, श्री सोमेश्वर नाथ मंदिर आदि की रज एकत्रित की गई।
विज्ञापन

यहां विधिविधान के साथ रज कलश महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज को भेंट किया। इसके बाद महामंडलेश्वर रज कलश लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पूर्व चेयरमैन संजीव यादव के नेतृत्व में भक्तों ने महाराज का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक सुभाष मिश्रा, जिला कार्यवाह अवधेश गुप्ता, ग्याप्रसाद दुबे, डॉ. संजीव मिश्रा, मुनेंद्र मिश्रा, अनिल अग्रवाल, उपेंद्र गौर, सृजन चौहान, शैलू राठौर, अमन गुप्ता, बीनू बंसल, उदयवीर राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाएं’
भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या रवाना होने से पहले महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है। सभी के आराध्य भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसलिए यह क्षण दीवाली से कम नहीं है। सभी लोग अपने-अपने घरों में दीपोत्सव मनाकर इस ऐतिहासिक क्षण में अपनी सहभागिता दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed