{"_id":"5b03bb074f1c1b51778b48e7","slug":"ram-govind-said-the-party-which-does-not-join-the-coalition-will-end-the-existence-of","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामगोविंद बोले- जो दल गठबंधन में शामिल नहीं होगा वह खत्म हो जाएगा, BJP पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगोविंद बोले- जो दल गठबंधन में शामिल नहीं होगा वह खत्म हो जाएगा, BJP पर किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 22 May 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविधान को बचाने और भाजपा को रोकने के लिए सभी दलों को एकजुट होना होगा। जो दल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन में शामिल नहीं होगा, वह खत्म हो जाएगा।
यह कहना है कि नेता विपक्षी दल रामगोविंद चौधरी का। नूरपुर और कैराना में हुए उपचुनाव में प्रचार के लिए जाने से पहले सोमवार को वह कुछ देर के लिए फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे थे।
प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि 2019 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होगा। सपा ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
गठबंधन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि गठबंधन जरूरी हो गया है, जो इसमें शामिल नहीं होगा उसके लिए संकट खड़ा हो सकता है। भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

कहा कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त का काम कर रही है। उस पर जनता कैसे भरोसा कर सकती है। संविधान के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिशें की जा रही हैं।
इसकी रक्षा के लिए पूरे विपक्ष को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों को कोई राहत नहीं है। पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।
भाजपा ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, वह उन्हें भूल गई है। पार्टी कार्यालय पहुंचे रामगोविंद का सपा कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।