फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Gopal Yadav in favour of Etah SP leader Rameshwar and Jugendra

Etah: गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा नेताओं के बचाव में आए रामगोपाल यादव, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Wed, 03 Aug 2022 12:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 12:33 AM IST
सार

सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई जुगेंद्र सिंह यादव का बचाव किया है। इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
Ram Gopal Yadav in favour of Etah SP leader Rameshwar and Jugendra
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सपा नेता रामेश्वर सिंह यादव और जुगेंद्र सिंह यादव पर की जा रही कार्रवाई को लेकर सपा के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव सोमवार देर शाम सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले। एटा के दोनों नेताओं की पार्टी महासचिव से रिश्तेदारी है और उनके बचाव में सपा का यह बड़ा कदम कहा जा रहा है। इस मुलाकात और इसके प्रभाव को लेकर दोनों ही पार्टी के स्थानीय नेताओं की निगाहें लखनऊ की राजनीति पर टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज से विधायक तो उनके छोटे भाई जुगेंद्र सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। दोनों ही जिले में सपा के कद्दावर नेता रहे हैं। 2017 में बनी भाजपा की सरकार में इन पर कोई विशेष कार्रवाई नहीं हो सकी थी, लेकिन 2022 में सरकार दोबारा बनते ही ये निशाने पर थे। दोनों पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा है दर्ज 

सबसे बड़ी कार्रवाई 14 अप्रैल को करते हुए दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें जिलाधिकारी ने दोनों की सभी चल-अचल संपत्तियां जब्त करने का आदेश जारी किया। इसके तहत उनकी करोड़ों रुपये की संपत्तियां न सिर्फ एटा बल्कि कानपुर तक में जब्त की जा चुकी हैं। अन्य जिलों में भी संपत्तियां खंगाली जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस आगरा से गिरफ्तार कर चुकी है, जो जेल में निरुद्ध हैं। जबकि जुगेंद्र सिंह यादव को उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्टे मिला हुआ है। प्रशासन और पुलिस का शिकंजा लगातार कसता ही जा रहा है। उनके समर्थकों में मायूसी और हताशा है। सोमवार शाम को प्रो. रामगोपाल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। इस दौरान एटा के दोनों नेताओं की चर्चा भी हुई। 

सपा नेता रामगोपाल यादव ने रामेश्वर, जुगेंद्र और उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव सहित उनके सभी परिवारीजन पर लगाए गए मुकदमों को झूठा बताया। सीबीआई या एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। खास बात यह है कि एटा प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई को उत्पीड़नात्मक बताते हुए जांच रोकने की भी मांग की गई है।

सोशल मीडिया पर पत्र वायरल

सोशल मीडिया पर प्रो. रामगोपाल के लैटर पेड और हस्ताक्षर का एक पत्र भी मंगलवार को वायरल हुआ है। इसमें यह भी लिखा गया है कि एटा के डीएम और एसएसपी के निर्देशन में पुलिस पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह को किसी न किसी तरह गिरफ्तार करने पर आमादा है। ऐसी आशंका है कि उनसे व्यक्तिगत रंजिश मानने वाले कुछ लोगों के इशारे पर एटा पुलिस जुगेंद्र सिंह की हत्या करा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed