फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram barat will go today

चलहु बेगि रघुबीर बराता...

Mon, 26 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ram barat will go today
अवध में होने लगी बारात की तैयारी, आज शाम जाएगी श्रीराम की बरात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनकपुरी में राजकुमार राम द्वारा शिव धनुष तोड़कर विदेह राज जनक की प्रतिज्ञा पूरी करने का समाचार सुनकर राजा दशरथ की खुशी ठिकाना नहीं रहा। मिथिला से आए दूत के हाथ से पत्र लेकर महाराज ने पत्रिका का वाचन किया। समाचार महलों से बाहर निकला तो पूरी अयोध्या नगर में आनंद छा गया। गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लेकर महाराज दशरथ ने अवधपुरी वासियों को राजकुमार राम की बरात में चलने का निमंत्रण दिया। राजा दशरथ के निमंत्रण के आते ही पूरी अयोध्यापुरी में राम बरात में जाने की तैयारियां होने लगी।
विज्ञापन

भूप भरत पुनि लिए बोलाई, हय गय स्वयंदन साजहु जाई॥ 
चलहु बेगि रघुबीर बराता, सुनत पुलक पूरे दोउ भ्राता॥ 

 श्रीरामलीला कमेटी कोआर्डिनेटर मुकेश अग्रवाल ने बताया सोमवार (26 सितंबर) को शाम को निकलने वाली बरात के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस बार की राम बरात में लगभग 120 झांकियां शामिल होंगी। शहर के 11 बैंड शामिल होंगे। राम बरात शाम चार बजे से लाला चन्नोमल की बारहदरी से प्रारंभ होगी। रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी राहुल गौतम ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रथम आरती लाला चन्नोमल की बारहदरी में जिलाधिकारी, एसएसपी, रक्षा संपदा अधिकारी करेंगे। 
विज्ञापन


16 फुट ऊंचा श्रीराम का रथ
राम बरात में चारों स्वरूपों को हाथी पर विराजमान किया जाता था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के बाद हाथियों की सवारी बंद कर दी गई। पिछले कुछ वर्ष से रामलीला कमेटी फाइबर के हाथी बनाकर सवारी निकालती थी लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा और अंत में रथों पर स्वरूपों को विराजमान कराया जाता है। सोमवार को चारों स्वरूप रथों पर निकलेंगे। चारों भाइयों के रथ 16 फुट ऊंचे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह झांकियां रहेंगी शामिल
आनंद मंगल और अमित गर्ग ने बताया राम बरात में इस बार रोड शो में राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, नाग-नागिन, मयूर नृत्य, फूलों की होली, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कमल के फूल पर लक्ष्मी जी, स्वच्छता अभियान, गंगा जमुना सरस्वती, राधा-कृष्ण पानी के फव्वारे पर, दाऊजी फूलों पर, खाटू श्याम, गौ-हत्या, अर्धनारीश्वर, पर्यावरण पर के अलावा अन्य मनमोहक झांकियां निकलेंगी। सिंधी समाज की ओर से भी झांकी निकाली जाएगी। 


ये रहेगा राम बरात का रूट 
राम बरात अपने परंपरागत मार्ग रावतपाड़ा से प्रारंभ होकर, जौहरी बाजार, दरेसी, कचहरी घाट, बेलनगंज, पथवारी, धूलियागंज, घटिया, फुलट्टी, फव्वारा होते हुए पुन: रावतपाड़ा से 27 सितंबर की सुबह जनकपुरी बने बल्केश्वर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed