फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Barat to Reach Janakpuri on October 7 Festivities Begin in Agra Today

जनकपुरी महोत्सव 2026: सिया को ब्याहने 7 अक्तूबर को पहुंचेंगे प्रभु श्रीराम, जानें कब निकलेगा जानकी का डोला

Sat, 03 Oct 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 03 Oct 2026 09:45 AM IST
सार

जनकपुरी में इन दिनों उत्सव का माहौल है। 7 को प्रभु राम सिया को ब्याहने मिथिला नगरी पहुंचेंगे। श्री राम की अगवानी के लिए जनकपुर के रूप में सजा भावना स्टेट पूरी तरह तैयार है। जनकपुरी महोत्सव में इस बार धार्मिक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 3 अक्तूबर से शुरू होने वाले महोत्सव में 5 को मेहंदी, 6 को सीता जी का डोला और 7 को श्रीराम बरात की भव्य अगवानी होगी।

विज्ञापन
Ram Barat to Reach Janakpuri on October 7 Festivities Begin in Agra Today
जनकपुरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि 3 अक्तूबर को दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से आमंत्रण यात्रा निकाली जाएगी। मुख्य संयोजक मनोज बंसल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय गोयल ने बताया कि 5 अक्तूबर को राजा जनक के स्वरूप अशोक कुमार गोयल के आवास पर मेहंदी, संगीत और हल्दी की रस्म होगी। लोक गायिका तृप्ति शाक्या प्रस्तुति देंगी। मुख्य संरक्षक संतोष कटारा ने बताया कि 6 अक्तूबर को गणपति किंग्स काउंटी से माता जानकी का डोला गौरा पूजन के लिए निकलेगा। स्वागत अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने बताया कि ओंकारेश्वर मंदिर में गौरा पूजन होगा जहां श्रद्धालु जानकी के स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष अमृता पोरवाल ने बताया कि इस बार माता जानकी के डोले में महिलाएं बनारसी साड़ी पहनेंगी। आरती संयोजिका शीतल अग्रवाल ने बताया कि मेहंदी में भी महिला समिति की सदस्य एक ही ड्रेस कोड में नजर आएंगी। मुख्य संरक्षक आरती शर्मा और मुख्य संयोजिका शुचि खंडेलवाल के निर्देशन में तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला,धर्मेश जैन, अशोक गुप्ता, अंकुश मित्तल, सतीश ठाकुर, धीरज शर्मा, प्रशांत जैन, शालिनी पोरवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


7 को पहुंचेगी राम बरात
7 अक्तूबर को सुबह छह बजे गणपति किंग्स काउंटी में श्रीराम बरात का भव्य स्वागत होगा। मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे भावना एस्टेट स्थित भावनेश्वर मंदिर में तुलसी-शालिग्राम विवाह का आयोजन होगा। जनक मंच से श्रीराम और अन्य स्वरूपों के दर्शन होंगे। नासिक का लाइव बैंड गणेश वंदना और इंडिया गॉट टैलेंट की टीम हनुमान स्तुति प्रस्तुत करेगी। 8 अक्तूबर को राम रघु आनंदा के सामने पारंपरिक बड़हार की दावत होगी। महामंत्री मनोज जादौन ने बताया कि शाम को गायक कुमार विशु श्रीराम भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे। 9 अक्तूबर को स्वरूप दर्शन होंगे और रात में स्वरूपों की विदाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 को जनक मंच पर बिंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका में देंगे प्रस्तुति
महोत्सव के मुख्य मार्गदर्शक अजय गर्ग ने बताया कि पूरे जनकपुरी क्षेत्र में उड़ते हुए हनुमान और वानर सेना के स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 10 अक्तूबर को सम्मान समारोह के बाद जनक मंच पर रामायण की संगीतमय प्रस्तुति होगी। इसमें गौरव खन्ना श्रीराम, बिंदु दारा सिंह हनुमान, आर्य बब्बर रावण और प्राची कामले सीता की भूमिका निभाएंगी। तुषार कालिया शिव तांडव की विशेष प्रस्तुति देंगे।


जनकपुरी तक ई-वाहनों की सुविधा
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर केयर एंड रिसर्च सेंटर के पास और राम रघु आनंदा के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। मुख्य संयोजक मनोज बंसल ने बताया कि पार्किंग स्थल से जनकपुरी के मुख्य द्वार तक इलेक्ट्रिक वाहनों से श्रद्धालुओं को पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। वीआईपी यातायात के लिए कैंसर केयर सेंटर से भावना एस्टेट गेट नंबर-2 की ओर मार्ग निर्धारित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed