फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ram Barat in Awalkheda Agra Barhan Permit Revoked By Administration

यूपीः राम की बरात पर छिड़ी 'महाभारत', शोभायात्रा को मिली सशर्त अनुमति

Tue, 15 Oct 2019 02:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 15 Oct 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Ram Barat in Awalkheda Agra Barhan Permit Revoked By Administration
श्रीराम की बरात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आंवलखेड़ा में आज (मंगलवार) को प्रशासन की सशर्त अनुमति के रामबरात की शोभायात्रा निकलेगी। इधर, आयोजन समिति ने अधिकारियों के मौखिक आश्वासन पर ही पूरी तैयारियां कर ली थीं।
विज्ञापन


सोमवार को बिना अनुमति के ही सीताजी का डोला निकाला गया था। लेकिन, अब सशर्त अनुमति मिलने के बाद आयोजक तैयारियों में जुट गए हैं। 

आंवलखेड़ा में श्रीराम बरात की अनुमति को लेकर प्रशासन ने पहले आयोजकों की अनुमति को निरस्त कर कई लोगों को पाबंद कर दिया गया था। इसको लेकर न सिर्फ ग्रामीण बल्कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित कई संगठन प्रशासन के विरोध में खड़े हुए थे। उन्होंने दो टूक एलान कर दिया कि प्रशासन अनुमति नहीं भी देता है तो भी वह श्रीराम की बरात निकालेंगे। 
विज्ञापन

मगर, पिछले दिनों विधायक रामप्रताप सिंह चौहान तथा आयोजन समिति के पदाधिकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ताएं हुईं थीं।

इसमें आयोजकों को आश्वासन तो दिया गया लेकिन अनुमति नहीं दी गई। बता दें कि पूर्व में यह आयोजन 11 अक्टूबर को होना था। मगर, प्रशासन की अनुमति न मिलने से इसे स्थगित कर दिया था।

 बाद में इसकी तारीख 15 अक्टूबर तय की गई। समिति के उपाध्यक्ष भूपेंद्र भारद्वाज का कहना था कि यदि श्रीराम की बरात निकालने की अनुमति नहीं दी गई तो वह बगावत कर देंगे।

बरात से हो गई शोभायात्रा
श्रीराम की बरात निकाले की अनुमति के आवेदन की आपत्ति के बाद आयोजकों ने इसमें बदलाव कर दिया था। उन्होंने श्रीराम बरात की बजाय श्रीराम शोभायात्रा निकाले जाने के लिए पुन: आवेदन किया था। इसके बाद प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed