फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ram barat in agra today

आज निकलेगी उत्तर भारत की प्रसिद्ध राम बरात, स्वागत को सज गई जनकपुरी

Sat, 16 Sep 2017 02:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 16 Sep 2017 02:34 PM IST
विज्ञापन
ram barat in agra today
जनकपुरी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी आगरा में आज उत्तर भारत की सबसे बड़ी राम बरात का आयोजन किया जाएगा। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी राजा दशरथ के बेटों की बरात में शामिल होने के लिए आगरावासी अधीर हो रहे हैं।  नगर में नाना प्रकार के मंगल गीत गाए जा रहे हैं। अयोध्या और जनकपुरी वासियों के लिए मंगल घड़ी आ चुकी है। 
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को रामलीला महोत्सव के अंतर्गत जनकपुरी में श्रीराम ने शिव धनुष तोड़कर विदेह जनक की प्रतिज्ञा पूरी की और यह समाचार सुनकर राजा दशरथ की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राजा दशरथ ने भरत को बुलाकर हाथी-घोड़े सजाने की आज्ञा दे दी है। समाचार महल से बाहर निकला तो पूरे अयोध्या नगर में आनंद छा गया। 
विज्ञापन


गुरु वशिष्ठ से आज्ञा लेकर महाराज दशरथ ने अवधपुरीवासियों को राजकुमार राम की बरात में चलने का निमंत्रण दिया। झांकियां तैयार हैं। मेहंदी की रस्म पूरी हो चुकी है। आज रघुनाथ सिया को वरने के लिए जनकपुरी (आवास विकास कालोनी) प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम चार बजे शुभारंभ

ram barat in agra today
राम बरात - फोटो : अमर उजाला
आज शाम चार बजे भगवान राम की बरात श्रीमन:कामेश्वर मंदिर रावतपाड़ा से शुरू होगी। चन्नोमल की बारादरी से निकल राम बरात जौहरी बाजार, दरेसी, बेलनगंज, फुलट्टी, सेब का बाजार होती हुई रावतपाड़ा पहुंचेगी। 

यहां से भगवान के स्वरूप आवास विकास में सजी जनकपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। सबसे आगे गणपति जी का डोला चलेगा। इसके अलावा राजा दशरथ, सेनापति सुमंत, महर्षि विश्वामित्र व महर्षि वशिष्ठ सहित भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के रथ होंगे। 

दोकलम व महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप की झांकी होगी आकर्षण

ram barat in agra today
राम बरात - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीराम की बरात में आस्था के रंगों के साथ महिला सशक्तिकरण व भारतीय सैनिकों के साहस की झांकी भी दिखेगी। इस बार महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन को दर्शाने वाली भारत और श्रीलंका महिला टीम के मुकाबले की झांकी और दोकलाम पर आधारित भारतीय, चीन और भूटान की सेना को प्रदर्शित करने वाली झांकी आकर्षण का केंद्र होंगी।

130 झांकियां और 15 बैंड

रामलीला कमेटी के महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल व मंत्री रामप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस बार राम बरात में 130 झांकियां तथा 15 बैंड होंगे। इसमें भारत-लंका की 20-20 मैच की झांकी, भारत-चीन दोकलम झांकी के अलावा जीएसटी पर आधारित झांकी मुख्य होंगी।

रावण-कुंभकरण संवाद, विष्णु-लक्ष्मी जी, कैला देवी छप्पन भोग, भगवान शिवजी की बरात, गंगा स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भारत माता, सफेद हनुमान जी, माखन चोरी, सूर्य भगवान का रथ, राम-रावण युद्ध, बृज की लठ्ठमार होली आदि की मनमोहक झांकी होंगी। चांदी के रथ पर भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी माता जी विराजमान होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed