{"_id":"6ac5ba0b317029876a066567","slug":"ram-barat-diversion-fails-as-traffic-chaos-grips-agra-s-mg-road-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बरात का डायवर्जन फेल: एमजी रोड, रावली से भगवान टॉकीज तक रेंगते रहे वाहन; सिकंदरा पर भी फंसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बरात का डायवर्जन फेल: एमजी रोड, रावली से भगवान टॉकीज तक रेंगते रहे वाहन; सिकंदरा पर भी फंसे लोग
Wed, 07 Oct 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:48 AM IST
सार
राम बरात के लिए पुराने शहर में लागू किए गए डायवर्जन के बाद एमजी रोड और आसपास के मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और दिनभर जाम की स्थिति रही। रावली से भगवान टॉकीज, हरीपर्वत, आईएसबीटी और सिकंदरा तक वाहन रेंगते रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
जाम आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में राम बरात के लिए पुराने शहर में डायवर्जन से लोगों की परेशानी बढ़ गई। एमजी रोड पर वाहनों का दबाव रहा। दोपहर दो बजे के बाद जाम लगने लगा। शाम तक रावली से भगवान टाॅकीज तक वाहनों की लाइन लग गई। हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा की तरफ वाहनों की लेन में भी लोग परेशान हुए।
राम बरात की वजह से दोपहर दो बजे के बाद डायवर्जन लागू कर दिया गया। बेलनगंज, धूलियागंज, हाॅस्पिटल रोड, सेठ गली, रावतपाड़ा, छत्ता बाजार, बिजलीघर से वाहनों को यात्रा मार्ग पर प्रतिबंधित किया गया। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। जब लोगों ने अपने वाहनों को यमुना किनारा मार्ग, पालीवाल पार्क, सूरसदन, हरीपर्वत से निकालना शुरू किया तो वहां जाम लगने लगा।
दोपहर 2 बजे रावली पर वाहनों के दबाव से जाम लग गया। इसी तरह हरीपर्वत से भगवान टाॅकीज तक वाहनों की लाइन लगी रही। यही हाल आईएसबीटी और सिकंदरा पर भी रहा। जनकपुरी आयोजन के लिए आने वालों की भीड़ बढ़ने के कारण शाम 4 बजे से 8 बजे तक वाहन रेंग-रेंगकर निकले।
विज्ञापन
एडीसीपी ट्रैफिक अलका सिंह ने बाताय कि यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए थे। कई मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दिक्कत हुई।