फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rakshabandhan: Day-long shopping round in the markets

रक्षाबंधन पर्व- बाजारों में पूरे दिन चला खरीदारी का दौर, रही भीड़

Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Day-long shopping round in the markets
कासगंज। रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को पूरे दिन बाजारों में रौनक रही। सजी राखियों की दुकान पर बहनें राखियों की खरीदारी करतीं दिखीं। भीड़ राखी के स्टॉलों पर रही। वहीं उपहार और मिठाईयों की दुकानों पर भी भीड़ का आलम देखा गया। सायं के समय बाजारों में जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर कई दिनों से बाजारों में रौनक बनी हुई थी, लेकिन शनिवार को भीड़ का आलम देखा गया। सुबह से ही बाजारों में राखी के स्टॉल जगह-जगह सज हुए दिखे। बाजार भी जल्दी खुल गए थे। परचून की दुकानपर लोग सेवईयां, गोला, चीनी, बूरा व अन्य जरूरत का सामान खरीद रहे थे। वहीं हलवाई की दुकानों पर घेवर, फैनी व अन्य मिठाइयों की खरीदारी के लिए भीड़ का आलम था। बाजार में उपहार की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। भाई बहनों को देेने लिए उपहार खरीद रहे थे। छोटे भाई बहनों के लिए चॉकलेट पैक की बिक्री कंफैक्शनरी की दुकानों पर हो रही थी। सराफा कारोबारियों के यहां चांदी की राखी की खरीदारी चल रही थी। वहीं राखी के स्टॉलों पर रंग बिरंगी राखियां, स्टाइलिस्ट व बच्चों की कार्टून राखियों की बिक्री हो रही थी। देर रात्रि तक बाजारों में रौनक बनी रही। लोग पर्व की तैयारियों में जुटे नजर आए। सायं के समय बाजारों में काफी भीड़ बढ़ गई। पुलिस पिकेट के जवान मुख्य बाजारों में ई रिक्शा वाहनों को जाने से रोक रहे थे, लेकिन गलियों के रास्ते से ईरिक्शा बाजारों में पहुंच रहे थे। श्रंगार व चूडिय़ों की दुकानों पर भी महिलाएं खरीदारी करती नजर आ रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed