फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   raksha bandhan 2021 devotees sent rakhi to lord krishna village nandgaon in mathura

रक्षाबंधन 2021: कृष्ण-बलराम को बनाया भाई, हर साल नंदभवन में राखियां भेजती हैं बहनें

Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
सार

नंदगांव के नंदभवन मंदिर में देशभर से राखी आई हैं। कोई राखी चांदी की है तो कोई रेशम के धागे से बनाई गई है। 

विज्ञापन
raksha bandhan 2021 devotees sent rakhi to lord krishna village nandgaon in mathura
रोशनी से नहाया नंदभवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रज में कान्हा के भक्तों की बात ही निराली है। वे अपने आराध्य को खुश करने के किसी भी अवसर को नहीं खोना चाहते। नंदगांव और अन्य स्थानों की सैकड़ों युवतियों ने कृष्ण-बलराम को अपना भाई बनाया है। प्रतिवर्ष रक्षाबंधन पर वे स्वयं आकर या डाक से कृष्ण-बलराम और राधारानी के लिए राखियां, मिठाई, रोली, चावल आदि नंदभवन में भेजती हैं। इन युवतियों ने कृष्ण और बलराम को अपना भाई तथा राधारानी को अपनी भाभी मान रखा है।

विज्ञापन

 
कोई बहन रेशम के धागे की राखी भेजती है तो कोई चांदी की। इन राखियों के साथ बहनें कुशल खेम की एक पाती भी भेजती हैं। नंदभवन के सेवायत मुकेश गोस्वामी ने बताया कि हसनपुर होडल से पिछले 18 वर्ष से स्नेहलता, कृष्ण-बलराम और राधारानी के लिए चांदी की राखियां भेजती चली आ रही हैं। 
विज्ञापन


मुंबई-पूना से आईं राखियां 
शादी से पहले भी वे कृष्ण-बलराम को राखियां अर्पित करतीं थीं। मेरठ से दीपिका भी हर वर्ष राखी भेजती हैं। सेवायत सुशील गोस्वामी ने बताया कि गोरखपुर से उत्तरा अग्रवाल, मुंबई से अनुराधा शान बाग, पूना से गीता गोस्वामी, लखनऊ से तुलसी गोस्वामी, मुंबई से ब्रज के संत कन्हैया बाबा की बहनें कृष्णा वेन और देवी वेन आदि वर्षों से नंदभवन में राखी और मिठाई भेजती चली आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी बंधेगी राखी
नंदगांव में रक्षाबंधन के अलावा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बांधती हैं। ऐसी बहनें जो किसी व्यस्तता के चलते रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी न बांध पाई हों, उनको राखी बांधने का अवसर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मिल जाता है। इस दिन कृष्ण-बलराम को भी राखी बांधी जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed